NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लुधियाना: कोरोना वायरस से संक्रमित मिला वाहन चोर, 17 पुलिसकर्मी और जज को किया गया क्वारंटाइन
    अगली खबर
    लुधियाना: कोरोना वायरस से संक्रमित मिला वाहन चोर, 17 पुलिसकर्मी और जज को किया गया क्वारंटाइन

    लुधियाना: कोरोना वायरस से संक्रमित मिला वाहन चोर, 17 पुलिसकर्मी और जज को किया गया क्वारंटाइन

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 10, 2020
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है।

    इसी दहशत के कारण लोग कोरोना संक्रमित तो क्या सामान्य लक्षण वाले व्यक्ति के पास जाने से भी कतरा रहे हैं।

    इसी तरह पंजाब के लुधियाना में एक 24 वर्षीय वाहन चोर के संक्रमण की पुष्टि ने उसे गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों सहित जज को डरा दिया।

    इसके बाद सभी पुलिसकर्मी और जज क्वारंटाइन में चले गए हैं।

    परीक्षण

    खांसी और जुकाम होने पर कराया चोर का परीक्षण

    पुलिस ने बताया कि गत सोमवार को वाहन चोर के खांसी और जुकाम की शिकायत हुई थी। इस पर उसे संदिग्ध मानते हुए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका नमूने लेकर जांच के लिए भिजवा दिए गया।

    बुधवार को वाहन चोर के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

    पूछताछ में पता चला कि वाहन चोर ने गत दिनों जयपुर की यात्रा की थी और वहां वह संक्रमित हो गया।

    क्वारंटाइन

    रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होते ही पुलिसकर्मी और जज हुए क्वारंटाइन

    वाहन चोर के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए थानाप्रभारी मोहम्मद जमील, जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत चंद, तीन उप निरीक्षक, दो हैड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड जवान सहित कुल 17 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया।

    इसी तरह ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया और वाहन चोर के संपर्क में आए अन्य कोर्ट स्टाफ को भी क्वारंटाइन में भेज दिया।

    जानकारी

    वाहन चोर के परिवार के 11 सदस्यों को भी किया क्वारंटाइन

    पुलिस ने बताया कि चोर के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके परिवार के 11 सदस्यों सहित उसके संपर्क में रहे कुल 13 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

    गिरफ्तारी

    इस तरह हुई थी वाहन चोर की गिरफ्तारी

    पुलिस ने बताया कि गत 6 अप्रैल को आरोपी वाहन चोर के उसके साथी के साथ चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बेचने जाने की सूचना मिली थी।

    इस पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रातभर जीवन नगर पुलिस चौकी में रखा गया था।

    अगले दिन उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। वहां एक आरोपी के खांसी और जुकाम की शिकायत दिखाई दी।

    इस पर मजिस्ट्रेट ने उनकी जांच करने का आदेश दिया था।

    फरार

    दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

    सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वह दोनों आरोपियों को जांच के लिए अस्पताल लेकर गए थे।

    उसी दौरान संक्रमित पाए गए वाहन चोर का दूसरा साथी झाबेवाल गांव निवासी नवजोत उसका हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

    पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।

    जानकारी

    नवजोत के परिवार वालों की भी कराई जाएगी जांच

    पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपी की तलाश जारी है। वह संक्रमित पाए गए आरोपी के संपर्क में था। ऐसे में उसके भी संक्रमित होने की आशंका है। इसी तरह उसके परिवार के लोगों की भी जांच कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    कोरोना संक्रमण

    यह है भारत और पंजाब की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है और शुक्रवार शाम पांच बजे तक 6,761 लोगों को इससे संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 206 की मौत हुई है, वहीं 516 को इलाज के बाद घर भेजा चुका है।

    पंजाब में अब तक संक्रमण के 132 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 11 लोगों की मौत हुई है।

    इसी के साथ पंजाब में लॉकडाउन भी एक मई तक बढ़ गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पंजाब
    लुधियाना
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई आक्रामक रोकथाम योजना स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: देश में 4,000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, कैसे हटाया जाएगा लॉकडाउन? हरियाणा
    कोरोना वायरस: मुंबई का अस्पताल किया गया बंद, 26 नर्सें और तीन डॉक्टर पाए गए संक्रमित मुंबई
    कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट मुकेश अंबानी

    पंजाब

    कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- नागरिकता कानून लागू करने से इनकार नहीं कर सकते राज्य पश्चिम बंगाल
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य छत्तीसगढ़
    यहां सरकारी स्कूलों में शिक्षक और अन्य कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगा बैन जम्मू-कश्मीर
    रेप का आरोपी हुआ बरी, अदालत ने कहा- वारदात के दिन पीड़िता उसकी पत्नी थी दिल्ली

    लुधियाना

    देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनकर वायुसेना अधिकारी शलीजा धामी ने रचा इतिहास पंजाब
    देसी जुगाड़: पंजाब के इस व्यक्ति ने बाइक को बना दिया कार, देखें वायरल वीडियो पंजाब
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम पंजाब

    पंजाब पुलिस

    पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश हरियाणा
    बहू से शादी करने के लिए बाप ने की बेटे की हत्या, लाश के किये टुकड़े पंजाब
    ये हैं दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले, लंबाई 7'6" इंच, पहनते हैं 19 नंबर का जूता अजब-गजब खबरें
    पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की किस्मत चमकी, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपये पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025