NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया में लगातार बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामले, क्या फैल सकती है महामारी? 
    दुनिया

    दुनिया में लगातार बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामले, क्या फैल सकती है महामारी? 

    दुनिया में लगातार बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामले, क्या फैल सकती है महामारी? 
    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 19, 2023, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया में लगातार बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामले, क्या फैल सकती है महामारी? 
    दुनिया में लगातार बढ़ रहे हैं बर्ड फ्लू के मामले

    अमेरिका, जापान समेत कई देशों में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते पिछले एक साल में लाखों पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अन्य जानवर भी बड़ी संख्या में बर्ड फ्लू से संक्रमित हो रहे हैं, वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया था कि इंसानों में भी बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। आइए जानते हैं कि यह संक्रमण कितना खतरनाक है और क्या इससे दुनिया में महामारी फैल सकती है।

    इंसानों में क्या हैं बर्ड फ्लू के लक्षण?

    अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हो जाता है, तो उसमें खांसी, बुखार, सिर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द समेत कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि, लक्षण गंभीर होने की स्थिति में बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ सकता है। बर्ड फ्लू संक्रमित शख्स को निमोनिया, किडनी और हृदय संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

    क्या बर्ड फ्लू से फैल सकती है महामारी? 

    विशेषज्ञों ने कहा है कि बर्ड फ्लू में स्तनधारियों के बीच फैलने की क्षमता है। बता दें कि अक्टूबर में स्पेन के एक फार्म में म्यूटेशन के साथ H5N1 वायरस का प्रकोप था, जिसके कारण 50,000 से अधिक मिंक मारे गए थे, वहीं पिछले महीने रूस के कैस्पियन सागर तट करीब 2,500 सील मृत मिले थे। विशेषज्ञों ने कहा था कि सील के बीच एक-दूसरे से संक्रमण फैला था तो इससे मनुष्यों के बीच भी महामारी फैल सकती है।

    इंसानों में बर्ड फ्लू का खतरा कम- WHO 

    WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गैब्रेयसस ने हाल ही में कहा था कि इंसानों में बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा काफी कम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इंसानों को एहतियात के तौर पर बीमार और मरे हुए पक्षियों को नहीं छूना चाहिए। WHO ने बताया कि इंसानों में फैलने वाला संक्रमण आमतौर पर जिंदा या मरे हुए संक्रमित मुर्गों या दूषित वातावरण के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से होता है।

    इंसानों में अब तक मिले कितने मामले? 

    WHO के मुताबिक, वैश्विक तौर पर अब तक 868 लोग H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित हुए हैं। बता दें कि जनवरी, 2003 से नवंबर, 2022 तक पूरी दुनिया के 21 देशों में फैल चुका था और इसके चलते करीब 457 लोगों की मौत हुई है यानी बर्ड फ्लू का मृत्यु दर 53 प्रतिशत है। गौरतलब है कि पिछले साल इंसानों में बर्ड फ्लू के सिर्फ पांच मामले सामने आए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विश्व स्वास्थ्य संगठन
    महामारी
    बर्ड फ्लू

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    भारत में समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक- WHO स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: बीते दिन मिले 1,839 नए मरीज, सक्रिय मामले घटकर 25,000 पहुंचे कोरोना वायरस
    WHO का ऐलान- कोरोना अब वैश्विक स्वास्थ्य महामारी नहीं, जानें क्या है इसका मतलब कोरोना वायरस
    WHO ने पंजाब में निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की चेतावनी, बताया जान का खतरा  पंजाब

    महामारी

    कोरोना महामारी को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने वाले शख्स को 3 साल बाद रिहा करेगा चीन चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 1,890 नए मामले, 5 महीनों में सर्वाधिक कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बढ़ते मामलों के बीच 10 और 11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल  भारत में कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 1,590 मामले, 146 दिनों बाद सबसे अधिक कोरोना वायरस

    बर्ड फ्लू

    #NewsBytesExplainer: H5N1 वायरस से 5 करोड़ पक्षियों की मौत, जानें ये कितना खतरनाक अमेरिका
    चीन में H3N8 बर्ड फ्लू वायरस से दुनिया की पहली मौत, WHO ने पुष्टि की चीन समाचार
    केरल: कोझिकोड में बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण 1,800 से अधिक मुर्गियों की मौत केरल
    चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित चीन समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023