Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित
दुनिया

चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित

चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित
लेखन मुकुल तोमर
Apr 27, 2022, 11:34 am 3 मिनट में पढ़ें
चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित
चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित

चीन ने एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला मिलने की पुष्टि की है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि केंद्रीय हेनान प्रांत में रहने वाले एक चार वर्षीय बच्चे को इस स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। बच्चे को इस महीने की शुरूआत में बुखार और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आयोग ने कहा है कि स्ट्रेन के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा बेहद कम है।

जानकारी
मुर्गी पालन करता है बच्चे का परिवार, अन्य कोई नहीं पाया गया संक्रमित

NHC ने अपने बयान में बताया कि बच्चे का परिवार घर पर मुर्गी पालन करता था और इसी दौरान वह संक्रमित हुआ। उसने कहा कि H3N8 स्ट्रेन में इंसानों को प्रभावी तरह से संक्रमित करने की क्षमता नहीं पाई गई है और लड़के का मामला अपनी तरह का एकमात्र मामला था। बच्चे के करीबी संपर्क में आए किसी भी परिजन को संक्रमित नहीं पाया गया है और स्ट्रेन के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा बहुत कम है।

H3N8 स्ट्रेन
पहली बार 2002 में मिला था H3N8 स्ट्रेन

बर्ड फ्लू का H3N8 स्ट्रेन सबसे पहले 2002 में उत्तरी अमेरिका में सामने आया था और तब से कई प्रजातियों को संक्रमित कर चुका है। ये मुर्गियों, घोड़ों, कुत्तों और सील्स को संक्रमित कर सकता है। 2012 में इस स्ट्रेन के कारण अमेरिका में 160 सील्स की मौत हुई थी। इन सभी को संक्रमण के कारण निमोनिया हुआ था। हालांकि अभी तक इसके इंसान को संक्रमित करने का कोई मामला सामने नहीं आया था।

बर्ड फ्लू
क्या होता है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा एक वायरल संक्रमण है जो इंफ्लूएंजा टाइप ए वायरसों के कारण फैलता है। आमतौर पर पक्षियों में होने वाला ये संक्रमण एक पक्षी से दूसरे पक्षी में भी फैल सकता है। बर्ड फ्लू पैदा करने वाले वायरसों के कई स्ट्रेन हैं जिनमें से हल्के लक्षण पैदा करते हैं, वहीं अन्य स्ट्रेन अधिक घातक साबित हो सकते हैं और इनसे पक्षियों की जान भी जा सकती है।

इंसान
क्या इंसानों को संक्रमित कर सकता है बर्ड फ्लू औऱ ये कितना खतरनाक?

इंसान बर्ड फ्लू बीमारी करने वाले वायरसों के ज्यादातर स्ट्रेनों से संक्रमित नहीं होता है, हालांकि H5N1 और H7N9 जैसे कुछ स्ट्रेन हैं जो इंसान को संक्रमित कर सकते हैं। हालांकि ये एक इंसान से दूसरे इंसान में आसानी से नहीं फैलता है और ऐसा होना बहुत दुर्लभ है। बर्ड फ्लू इंसानों में भले ही बेहद कम फैलता हो, लेकिन ये उनके लिए भी उनका ही खतरनाक है विशेषकर H5N1 स्ट्रेन। इससे 60 प्रतिशत तक मौतें होती हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
चीन समाचार
बर्ड फ्लू
ताज़ा खबरें
नदी में गिर गया था युवक का आईफोन, 10 महीने बाद चालू हालत में मिला
नदी में गिर गया था युवक का आईफोन, 10 महीने बाद चालू हालत में मिला टेक्नोलॉजी
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: बेयरेस्टो के 162 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: बेयरेस्टो के 162 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त खेलकूद
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी देश
दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर भारतीय महिलाओं ने ली अजेय बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स
दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर भारतीय महिलाओं ने ली अजेय बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
पुरानी कारें बेचना बंद करेगी ओला, कैब सर्विसेज और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा जोर
पुरानी कारें बेचना बंद करेगी ओला, कैब सर्विसेज और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा जोर ऑटो
चीन समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
स्विस बैंक में बढ़ रहा भारतीयों का पैसा, एक साल में 50 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
स्विस बैंक में बढ़ रहा भारतीयों का पैसा, एक साल में 50 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी दुनिया
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी जाएगी सौर ऊर्जा, चीन ने किया सफल परीक्षण
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी जाएगी सौर ऊर्जा, चीन ने किया सफल परीक्षण टेक्नोलॉजी
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
क्या चीन ने लगाया एलियन का पता? संदिग्ध संकेत मिलने का किया दावा
क्या चीन ने लगाया एलियन का पता? संदिग्ध संकेत मिलने का किया दावा दुनिया
और खबरें
बर्ड फ्लू
भारत में बर्ड फ्लू के कारण पहली इंसानी मौत, AIIMS में बच्चे ने तोड़ा दम
भारत में बर्ड फ्लू के कारण पहली इंसानी मौत, AIIMS में बच्चे ने तोड़ा दम देश
इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले
इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022