NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: टेक्सास में बनें 3D प्रिंटेड घर, जानिए इनकी विशेषताएंं 
    अगली खबर
    अमेरिका: टेक्सास में बनें 3D प्रिंटेड घर, जानिए इनकी विशेषताएंं 
    टेक्सास में बनें 3D प्रिंटेड घर

    अमेरिका: टेक्सास में बनें 3D प्रिंटेड घर, जानिए इनकी विशेषताएंं 

    लेखन अंजली
    Aug 02, 2023
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    3D इमारतों के छोटे-छोटे मॉडल तो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन क्या आपने 3D प्रिंटेड घरों की कॉलोनी देखी है?

    अगर नहीं तो अमेरिका के राज्य टेक्सास में जल्द ही आपको ये भी देखने को मिल सकती है।

    वहां लगभग 100 3D प्रिंटेड घरों की कॉलोनी बनाई गई है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी 3D प्रिंटेड कॉलोनी कहा जा रहा है।

    यह परियोजना राज्य की राजधानी ऑस्टिन से लगभग 30 मील उत्तर में स्थित है।

    परियोजना

    ICON, लेनार और BIG के सहयोग का परिणाम है यह परियोजना

    यह परियोजना टेक्सास में वुल्फ रेंच नामक एक व्यापक विकास का हिस्सा है।

    इस परियोजना के निर्माण के लिए टेक्सास की फर्म ICON, गृह निर्माण कंपनी लेनार और डेनिश एग्रीकल्चर प्रैक्टिस बर्जर के इंगल्स ग्रुप (BIG) ने आपस में हाथ मिलाया था।

    CNN की रिपोर्ट के अनुसार, बीते शनिवार को एक भव्य उद्घाटन के दौरान 3D प्रिंटेड घर खरीदने वाले खरीदारों को घरों का दौरा करने का अवसर भी मिला।

    बनावट

    इस तरह से तैयार किए गए घर

    कलोनी के 3D प्रिंटेड घरों को 46 फुट चौड़े रोबोटिक प्रिंटरों का उपयोग करके बनाया गया था, जिन्होंने लैवक्रेट नामक कंक्रीट मिश्रण के साथ दीवारों को आकार दिया था।

    दीवारें पूरी हो जाने के बाद दरवाजे, खिड़कियां और छतें बनाई गईं, जिससे घर पूरा हो गया और इन घरों में सौर-पैनल भी लगाए गए।

    कलोनी के प्रत्येक घर में 3 से 4 बेडरूम होंगे और रहने की जगह 1,500 से 2,100 वर्ग फुट तक होगी।

    सामग्री

    लैवक्रेट क्या है? 

    लैवक्रेट सीमेंट, पानी और स्कोरिया से बनाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का कंक्रीट मिश्रण है, जिससे 3D प्रिंटेड घर बनाए गए।

    स्कोरिया एक प्रकार की ज्वालामुखीय चट्टान है, जो अपने हल्के वजन के लिए जानी जाती है। यह नियमित कंक्रीट की तुलना में पर्यावरण के लिए बेहतर है और इसमें बेहतरीन थर्मल तत्व होते हैं।

    लैवक्रेट सामान्य कंक्रीट की तुलना में अधिक मजबूत होता है। इससे बनी इमारतों का रखरखाव करना भी आसान होता है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए 3D प्रिंटेड घरों के निर्माण कार्य की वीडियो

    Instagram post

    A post shared by icon3dtech on August 2, 2023 at 4:39 pm IST

    डिजाइन

    अंदर से कुछ ऐसे दिखते हैं घर

    कंपनी ने 3D प्रिंटेड घरों की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि ये आधुनिक और न्यूनतम इंटीरियर डिजाइन से बनाए गए हैं।

    घरों में चमकदार रोशनी वाले अंदरूनी हिस्से और घुमावदार ग्रे दीवारें हैं।

    सफेद रेखा वाली दीवारें 3D प्रिंटिंग प्रक्रिया को दर्शाती हैं, जबकि टाइल वाले फर्श और स्टाइलिश रसोई इसे बहुत ही खुबसूरत रूप देते हैं।

    छत में एक त्रिकोण डिजाइन है, जिससे छत पर सुंदर गोल आकार में लाइट्स लगाई गई हैं।

    शोध

    पर्यावरण के अनुकूल माने जा रहे हैं ये 3D प्रिंटेड घर

    कुछ शोध से पता चलता है कि 3D प्रिंटेड घर पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसका कारण है कि ये कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और निर्माण अपशिष्ट को कम कर सकते हैं।

    इन घरों को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है, जिससे पारंपरिक निर्माण विधियों की तुलना में कम कार्बन उपयोग हुआ।

    इसके अलावा सुव्यवस्थित निर्माण प्रक्रिया ऊर्जा की खपत में कटौती करती है, जिससे वे घर बनाने के लिए अधिक पर्यावरण अनुकूल विकल्प बन जाते हैं।

    बयान

    विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण- ICON के सह-संस्थापक

    CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ICON के सह-संस्थापक और सीईओ जेसन बैलार्ड ने पहले 3D तकनीक की प्रशंसा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता, सुंदरता या स्थिरता से समझौता किए बिना आपूर्ति को तेजी से बढ़ाने की सख्त जरूरत है और यही हमारी तकनीक की ताकत है।

    उन्होंने वुल्फ रेंच में भविष्य के लिए 3D प्रिंटेड घरों की कलोनी को सामुदायिक-स्तर के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण भी कहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    टेक्सास
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर

    अमेरिका

    अमेरिका: एलीगेंट एयरलाइंस के विमान में भयंकर टर्बुलेंस; महिला कर्मी की हड्डी टूटी, कई यात्री घायल विमान दुर्घटना
    अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी की मार; तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, करोड़ों लोग प्रभावित यूरोप
    अमेरिकी महिला ने स्तन दूध दान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ब्रेस्टमिल्क ओवरफ्लो सिंड्रोम से है पीड़ित गिनीज बुक
    अमेरिका के अलास्का में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी  भूकंप

    टेक्सास

    युवक के मुँह में फटी ई-सिगरेट, जबड़ा हुआ चकनाचूर और बाहर निकल आए दाँत दुनिया
    अमेरिकाः कई दिनों से गायब था शख्स, जांच में पता चला उसे पालतू कुत्ते खा गए दुनिया
    अमेरिका: टेक्सास में बंदूकधारी ने वॉलमार्ट स्टोर में घुसकर की गोलीबारी, 20 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत ओहियो

    अजब-गजब खबरें

    न्ययॉर्क के लोग महीने में कम से कम एक बार जरूर करते हैं मारिजुआना का सेवन  अमेरिका
    UK: महिला ने अपने पेट से 1.8 किलो की त्वचा को निकालकर बनाया चमड़ा  यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: मैकडॉनल्ड्स पर लगा 6.5 करोड़ रुपये का जुर्माना, चिकन नगेट्स से जल गई थी बच्ची  अमेरिका
    अमेरिकी महिला के पास है विनी द पूह से संबंधित 23,632 वस्तुओं का संग्रह, बनाया रिकॉर्ड  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025