NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत
    अगली खबर
    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत

    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 04, 2019
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में एक दिन के अंदर सार्वजनिक गोलीबारी की दूसरी घटना सामने आई है।

    टेक्सास के बाद अब ओहियो राज्य के डेटन के ओरेगन जिले में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

    मामले में बंदूकधारी हमलावार को भी मार गिराया गया है।

    इससे पहले एक बंदूकधारी हमलावर ने टेक्सास के एल पासो के वॉलमार्ट स्टोर में घुसकर गोलीबारी की थी, जिसमें 20 लोग मारे गए थे।

    जानकारी

    रविवार सुबह 1 बजे हुई घटना

    डेटन पुलिस के अनुसार, ओरेगन जिले की ईस्ट 5th गली के सामने ये घटना रविवार सुबह 1 बजे के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावार को मार गिराया। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।

    ट्विटर पोस्ट

    टेक्सास के बाद ओहियो में गोलीबारी

    #OregonDistrict #update Lt. Col. Carper: at 1:22am active shooter situation began in oregon district. The shooter is deceased. There are 9 others also deceased. At least 16 others went to area hospitals with injuries.

    — Dayton Police Dept. (@DaytonPolice) August 4, 2019

    कारण

    हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं

    डेटन के ACP लेफ्टिनेंट कर्नल मैट कार्पर ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने कई राउंड वाली लंबी बंदूक के साथ हमला किया। मामले में किसी भी पुलिसकर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

    पुलिस का मानना है कि हमलावर अकेला था और अब समुदाय को कोई खतरा नहीं है।

    कार्पर ने बताया कि FBI भी मामले की जांच में जुड़ गई है।

    बंदूकधारी हमलावर ने इस हमले को क्यों अंजाम दिया, इसका कारण अभी साफ नहीं है।

    टेक्सास गोलीबारी

    शनिवार सुबह टेक्सास में हुई थी गोलीबारी

    इससे पहले शनिवार सुबह टेक्सास के एल पासो स्थित वॉलमार्ट स्टोर में राइफल लेकर घुसे एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोली बरसाना शुरू कर दिया।

    इससे वहां सामान खरीदने में व्यस्त लोगों में अफरातफरी मच गई।

    गोलीबारी में 20 लोग मारे गए, जबकि 26 लोग घायल हुए।

    हमलावर ने इसके बाद मौके पर ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

    आरोपी की पहचान डलास के ऐलेन उपनगर के रहने वाले 21 वर्षीय श्वेत युवक के तौर पर की गई है।

    कारण

    नस्लभेद से प्रभावित थी टेक्सास गोलीबारी

    पुलिस को हमलावर का एक घोषणापत्र मिला है जिसमें इस घटना के एक 'हेट क्राइम' होने की बात सामने आती है।

    इस घोषणापत्र में वॉलमार्ट हमले को "टेक्सास पर हिस्पैनिक आक्रमण का जवाब" बताया गया है।

    हिस्पैनिक का मतलब उन देशों के लोगों से हैं जहां स्पैनिश भाषा बोली जाती है। इनमें ज्यादातर लैटिन अमेरिका के देश आते हैं।

    इसमें न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 2 मस्जिदों पर हमला करने वाले बंदूकधारी की तारीफ की गई थी।

    टेक्सास गोलीबारी

    अमेरिका की आठवीं सबसे घातक गोलीबारी की घटना

    बता दें कि अमेरिका में लोगों को हथियार मिलने में होने वाली आसानी के कारण वहां भीड़ पर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।

    6 दिन पहले ही उत्तरी कैलिफोर्निया के एक फूड फेस्टिवल में एक किशोर बंदूकधारी ने गोलीबारी करके 3 लोगों की जान ले ली थी।

    ये घटनाएं कई बार नस्लभेद पर आधारित होती हैं।

    टेक्सास में हुई घटना अमेरिका के इतिहास की आठवीं सबसे घातक सार्वजनिक गोलीबारी की घटना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेक्सास
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    टेक्सास

    युवक के मुँह में फटी ई-सिगरेट, जबड़ा हुआ चकनाचूर और बाहर निकल आए दाँत दुनिया
    अमेरिकाः कई दिनों से गायब था शख्स, जांच में पता चला उसे पालतू कुत्ते खा गए दुनिया
    अमेरिका: टेक्सास में बंदूकधारी ने वॉलमार्ट स्टोर में घुसकर की गोलीबारी, 20 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा भारतीय सेना
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025