Page Loader
रकुल प्रीत सिंह सेहतमंद रहने के लिए करती हैं स्माल बॉल एक्सरसाइज, जानिए इसके फायदे

रकुल प्रीत सिंह सेहतमंद रहने के लिए करती हैं स्माल बॉल एक्सरसाइज, जानिए इसके फायदे

लेखन सयाली
Jul 19, 2025
06:29 pm

क्या है खबर?

'दे दे प्यार दे' और 'डॉक्टर G' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली रकुल प्रीत सिंह अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं। वह नियमित रूप से जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपना वर्कआउट रूटीन साझा करती रहती हैं। एक बार फिर राकुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्माल बॉल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। आइए इसके मुख्य स्वास्थ्य लाभ जानते हैं।

पोस्ट

इंस्टाग्रम पर साझा किया एक्सरसाइज का वीडियो

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में रकुल एक स्माल बॉल पर खड़ी हैं और संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। वह कहती हैं, "जिंदगी में अपने संतुलन पर ध्यान दें।" अगली क्लिप में वह बॉल पर खड़े होकर स्क्वाट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कई छोटी मांसपेशियां होती हैं, जिन पर हम प्रशिक्षण के दौरान काम नहीं करते। इन मांसपेशियों को मजबूत करना उतना ही जरूरी है, जितना कि बड़ी मांसपेशियों को प्रशिक्षित करना।"

#1

कोर की मांसपेशियां होती हैं मजबूत

स्माल बॉल एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को प्रभावी रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। गेंद की अस्थिरता शरीर को स्थिर करने की चुनौती देती है और पारंपरिक एक्सरसाइज की तुलना में मांसपेशियों को ज्यादा सक्रीय करती है। इससे पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे साधारण गतिविधियां अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती हैं। यह कोर को टोन और मजबूत बनाने में भी मदद करती है और वजन भी संतुलित रखती है।

#2

संतुलन होता है बेहतर

स्माल बॉल की मदद से की जाने वाली एक्सरसाइज मुद्रा को बेहतर बनाने में भी मददगार होती हैं। ये एक्सरसाइज मुख्य मांसपेशियों को सक्रिय करती हैं, जो रीढ़ की हड्डी की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे सीधे खड़े होने और संतुलित मुद्रा को बनाए रखने में सहायता मिलती है। ये एक्सरसाइज करने से पीठ के निचले हिस्से में होने वाला दर्द कम होता है, जो अक्सर गलत मुद्रा और लंबे समय तक बैठने के कारण होता है।

#3

दर्द होता है दूर

रकुल की तरह अगर आप नियमित रूप से ये एक्सरसाइज करेंगे तो आपके जोड़ों में होने वाला दर्द दूर हो जाएगा। स्माल बॉल एक्सरसाइज कम तीव्रता वाली होती हैं, जिससे जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है। साथ ही इससे चोटों और गठिया के इलाज में भी सहायता मिल जाती है। अगर आपके पैर में हल्की चोट है तो आप ये एक्सरसाइज करके जल्दी वापस खड़े होने में सक्षम हो सकते हैं।