NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ज़हरीले सांप, इनका काटा पानी भी नहीं माँगता
    अगली खबर
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ज़हरीले सांप, इनका काटा पानी भी नहीं माँगता

    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ज़हरीले सांप, इनका काटा पानी भी नहीं माँगता

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 12, 2019
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    अक्सर सांप का नाम सुनते ही लोगों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। सांप को पृथ्वी के सबसे ख़तरनाक जीवों में से एक माना जाता है।

    दुनिया में सांप की लगभग 3,000 से ज़्यादा प्रजाति पाई जाती है, लेकिन इनमें से सभी ज़हरीले नहीं होते हैं।

    भारत की बात करें, तो यहाँ ज़हरीले सांपों की 69 प्रजाति पाई जाती है।

    ऐसे में आज हम आपको विश्व के पाँच सबसे ज़हरीले सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    इनलैंड ताइपेन

    ज़मीन पर रहने वाला यह सांप आप का सबसे ज़हरीला सांप है। इनलैंड ताइपेन आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह अपनी एक बाइट में 100 मिलीग्राम तक ज़हर छोड़ सकता है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इनलैंड ताइपेन अपने एक बाइट से 100 इंसानों को आसानी से मौत की नींद सुला सकता है।

    इसके काटने से इंसान की एक घंटे के अंदर मौत हो जाती है। इसका ज़हर कोबरा की तुलना में 50 गुना ज़्यादा ख़तरनाक होता है।

    #2

    इस्टर्न ब्राउन स्नेक

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा ज़हरीले जीव ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

    इस्टर्न ब्राउन स्नेक भी ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है, जो दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों में से एक है।

    कहते हैं कि इसके ज़हर का 14,000वाँ हिस्सा ही किसी इंसान को मार सकता है।

    इस सांप का काटा इंसान पानी भी नहीं माँगता है, यह कहावत इस्टर्न ब्राउन स्नेक पर बिलकुल फिट बैठती है।

    #3

    फिलीपीनी कोबरा

    बता दें कि पृथ्वी पर पाई जाने वाली कोबरा साँप की लगभग सभी प्रजातियाँ ज़हरीली होती हैं, लेकिन फिलीपीनी कोबरा सबसे ज़हरीला होता है।

    इसके जितना ज़हर किसी अन्य कोबरा में नहीं होता है। इस सांप की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह अपने शिकार को डँसने की बजाय उसके ऊपर दूर से ही ज़हर फेंकर हमला करत है।

    इसका ज़हर न्यूरो टॉक्सिक होता है, जो सीधे साँस और दिल पर असर करता है।

    #4

    ब्लैक माम्बा

    ब्लैक माम्बा अफ़्रीका में पाया जाता है और धरती पर सबसे तेज़ चलने वाला सांप है।

    ब्लैक माम्बा 20 किमी/घंटे की रफ़्तार से भागकर अपने शिकार का पीछा कर सकता है।

    अन्य सांपों से अलग यह अपने शिकार पर एक बार नहीं बल्कि लगातार लगभग 10-12 बार हमला करता है।

    इस दौरान यह अपने शिकार के शरीर में लगभग 400 मिलीग्राम तक ज़हर छोड़ देता है। इसका एक मिलीग्राम ज़हर किसी इंसान को आसानी से मार सकता है।

    #5

    सी स्नेक

    सी स्नेक पानी में रहने वाले ख़तरनाक सांपों में से एक है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

    इसे दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप माना जाता है।

    इस सांप के बारे में कहा जाता है कि इसके ज़हर की कुछ बूँदे 1,000 इंसानों को आसानी से मार सकती हैं।

    यह सांप समुद्र में पाया जाता है; इसलिए आमतौर पर इसके शिकार इंसान नहीं बनते हैं, लेकिन कई बार मछली पकड़ने वाले मछुआरे इनके शिकार बन जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    एशिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'धमाल 4' को मिली रिलीज तारीख, अपनी पलटन के साथ लौट रहे अजय देवगन  अजय देवगन
    IPL: बतौर कप्तान एक सीजन में 30 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली

    ऑस्ट्रेलिया

    जुड़वा बहनें कर रही हैं एक ही बॉयफ़्रेंड को डेट, अब करना चाहती हैं शादी लाइफस्टाइल
    बॉक्सिंग डे टेस्ट: जीत से महज़ 2 विकेट दूर भारत, जानें चौथे दिन के महत्वपूर्ण पल भारत की खबरें
    पिछले 10 सालों के सबसे खराब दौर में है ऑस्ट्रेलियाई टीम, शतक को तरसे बल्लेबाज़ क्रिकेट समाचार
    बॉक्सिंग डे टेस्ट: मेलबर्न में भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से दी मात भारत की खबरें

    एशिया

    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं 29 ऐप्स, भारत में हुई थीं सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत की खबरें
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना
    मुकेश अंबानी ने की अमित शाह की तारीफ, कहा- आप सच्चे कर्मयोगी और लौह पुरुष भारत की खबरें
    वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: मैरी कॉम ने आठ मेडल जीत कर रचा इतिहास भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    भारत में ये लोग रख सकते हैं बिना लाइसेंस के हथियार, सरकार ने दी है छूट कर्नाटक
    रेस्टोरेंट ने महिलाओं और पुरुषों के लिए रखा अलग-अलग मेन्यू, लगा लाखों का जुर्माना पेरू
    देसी जुगाड़: पंजाब के इस व्यक्ति ने बाइक को बना दिया कार, देखें वायरल वीडियो पंजाब
    देसी जुगाड़: इंजीनियरिंग के ऐसे उदाहरण जो केवल भारत में ही देखने को मिलेंगे भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025