LOADING...
ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रस्तोता ने की 55 घंटे, 26 मिनट के शो की मेजबानी, बनाया विश्व रिकॉर्ड
रेडियो प्रस्तोता ने सबसे लंबे समय तक की शो की मेजबानी

ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रस्तोता ने की 55 घंटे, 26 मिनट के शो की मेजबानी, बनाया विश्व रिकॉर्ड

लेखन गौसिया
Jul 01, 2023
10:48 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले एक रेडियो प्रस्तोता ने एक अनोखा गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मारियो बेकेस नामक इस व्यक्ति ने अलाइव 90.5 FM पर 30 अप्रैल से 1 मई, 2023 तक 55 घंटे और 26 मिनट तक चलने वाले शो की मेजबानी की है। ऐसा करके उन्होंने सबसे लंबी ऑडियो लाइव-स्ट्रीम का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइये इस खास रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेजबानी

मारियो ने किस शो की कि मेजबानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारियो मूल रूप से क्रोएशिया के रहने वाले हैं। उन्हें उनके प्रेरक पॉडकास्ट 'लाइफ ऑन द बैटलफील्ड' के लिए जाना जाता है। इसमें वह लोगों को शिक्षित करते हैं और उनमें सकारात्मकता लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अलाइव 90.5 FM पर अपने मैराथन टॉक शो की मेजबानी लगातार 55 घंटे और 26 मिनट तक की। उस दौरान उन्हें संगीत, विज्ञापन या जनता के कॉल को शामिल करने की अनुमति नहीं थी।

स्वास्थ्य

प्रसारण के दौरान मारियो के लिए डॉक्टर भी था मौजूद

मारियो के इस लंबे प्रसारण में कई मेहमानों के साक्षात्कार और दर्शकों को दी गई सलाह भी शामिल थी। इसके अलावा, मेजबानी के दौरान मारियो के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए वहां पर एक डॉक्टर भी मौजूद था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारियो से पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन के मैट हॉल और डैन रैम्सडेन ने बनाया था। उन्होंने 24 से 26 जुलाई, 2020 तक कुल 53 घंटे और 1 मिनट का नॉन-स्टॉप ऑडियो लाइव स्ट्रीम का रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

बयान

मारियो ने लाइव स्ट्रीम के दौरान कैसा महसूस किया?

मारियो बताते हैं कि प्रयास के पहले कुछ घंटों के दौरान उनका उत्साह बरकरार था और उनकी टीम भी उनका उत्साहवर्धन कर रही थी। हालांकि, इसके कुछ देर बाद वह थकने लगे थे और शाम तक उनके बोलने की गति धीमी होने लगी थी, लेकिन रात तक वह व्यक्तिगत रूप से और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेहमानों के साथ जुड़ते चले गए, जिसके कारण उनका उत्साह दोबारा बढ़ गया।

Advertisement

परिचय

मारियो ने 2009 से की रेडियो करियर की शुरुआत

मारियो पहली बार 1988 में ऑस्ट्रेलिया आए थे और वह समय उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह जगह उनके लिए बिल्कुल नई थी। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपने रेडियो करियर की शुरुआत 2009 से सामुदायिक रेडियो स्टेशन अलाइव 90.5 GM पर एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में की थी। यहीं पर उन्होंने अपने रेडियो टॉक शो की भी शुरुआत की क्योंकि उनका मानना है कि हर किसी के पास साझा करने लायक एक कहानी जरूर होती है।

Advertisement