Page Loader
इतिहास के प्रसिद्ध और तेज दिमाग वाले व्यक्तिों की अजीबोगरीब आदतें, जानकर रह जाएंगे दंग
इतिहास के बुद्धिमान व्यक्तियों की अजीबोगरीब आदतें

इतिहास के प्रसिद्ध और तेज दिमाग वाले व्यक्तिों की अजीबोगरीब आदतें, जानकर रह जाएंगे दंग

लेखन गौसिया
Jun 19, 2023
05:55 pm

क्या है खबर?

ऐसा कहा जाता है कि तेज दिमाग वाले व्यक्ति कला और विज्ञान जैसे कई क्षेत्रों में महान काम करते हैं, लेकिन वही तेज दिमाग कुछ सनकीपन और अजीबोगरीब हरकतें भी कर सकता है। इतिहास के प्रसिद्ध और तेज दिमाग वाले व्यक्तिों की भी कुछ ऐसी अजीबोगरीब आदतें थी, जिसकी वजह से लोग उन्हें पागल भी बुलाते थे। आइये आज इतिहास के कुछ सबसे सम्मानित कलाकारों, लेखकों और आविष्कारकों की अजीब आदतों के बारे में जानते हैं।

#1

टाइको ब्राहे

16वीं शताब्दी के डेनिश खगोलशास्त्री और अलकेमिस्ट टाइको ब्राहे ने सितारों के सबसे सटीक मैप बनाएं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई ऐसी खगोलीय घटनाओं के बारे में बताया, जो बाद में विज्ञान के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुई थीं। माना जाता है कि उन्होंने सोने से चढ़ा फ्लैटवेयर खा लिया था, जिसके कारण उनकी मृत्यु कम उम्र में ही हो गई थी। ऑटोप्सी में उनके आंतरिक अंगों में सोने की प्लेट का हिस्सा भी नजर आया था।

#2

निकोला टेस्ला

निकोला टेस्ला ने अल्टरनेटिंग करंट मोटर का आविष्कार किया। इसी तकनीक पर आज दुनियाभर में बिजली की आपूर्ति होती है। इतना ही नहीं, उन्होंने रेडियो कॉइल का आविष्कार किया। इसी तकनीक पर आज रेडियो, टेलिफोन, मोबाइल और टीवी चलते हैं। हालांकि, यह बेहद अजीब बात है कि इतने बड़े वैज्ञानिक एक कबूतर से प्यार करते थे। उनका कहना था कि जैसे एक पुरुष एक महिला से प्यार करता है, वैसे ही वह भी उस कबूतर से प्यार करते हैं।

#3

अल्बर्ट आइंस्टीन

अल्बर्ट आइंस्टीन को 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में गिना जाता है। उनके काम ग्रैविटी वेव से लेकर मरक्यूरी के ऑर्बिट तक, हर चीज का अध्ययन करने में मदद करते हैं। इतने बड़े वैज्ञानिक को नाव का बहुत शौक था, इसलिए नाव चलाना सीखे बगैर ही उन्होंने नाव खरीद ली। इसके अलावा उन्हें तैरना भी नहीं आता था। इन सबके बावजूद वह नाव चलाने चले जाते थे और उन्होंने खराब नाविक के रूप में कई नुकसान किये।

#4

सर आर्थर कोनन डॉयल

सर आर्थर कोनन डॉयल मशहूर जासूसी किरदार, शरलॉक होम्स की रचना करने वाले लेखक हैं। डॉयल पेशे से डॉक्टर थे, लेकिन उनकी पहचान उनकी कलम से हुई। हालांकि, मशहूर लेखक के अलावा डॉयल शायद सबसे अधिक भोले-भाले व्यक्ति भी थे। वह आत्मा, मृत्य व्यक्तियों के साथ बातचीत जैसी चीजों में विश्वास करते थे। माना जाता है कि एक बार उन्होंने 2 लड़कियों द्वारा बनाई गई तस्वीरों पर विश्वास कर लिया था, जो परियों के अस्तित्व को साबित करती हैं।