Page Loader
अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा
अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@therealalkayagnik)

अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा

Jan 30, 2023
02:06 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायिका अलका याग्निक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज के जरिए बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। अब सुरों की मल्लिका ने लगातार तीसरे साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। अलका ने टेलर स्विफ्ट और BTS जैसे दुनिया के सबसे बड़े गायकों को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। वह यूट्यूब पर साल 2022 की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका बन गई हैं।

अलका

लिस्ट में कुमार सानू, उदित नारायण का भी नाम 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलका के गीतों को यूट्यूब पर 1,530 करोड़ बार स्ट्रीम किया गया, जो प्रति दिन औसतन 4.2 करोड़ स्ट्रीम हैं। बता दें, लिस्ट में अलका के बाद दूसरे नंबर पर 1,470 करोड़ स्ट्रीम्स के साथ बैड बन्नी है। सूची में तीन और भारतीय सिंगर हैं, जिसमें उदित नारायण (1,080 करोड़), अरिजीत सिंह (1,070 करोड़) और कुमार सानू (909 करोड़) का नाम शामिल है।