LOADING...
इंग्लैंड: दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष बना यह व्यक्ति, उम्र 111 साल
यह व्यक्ति है दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष

इंग्लैंड: दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष बना यह व्यक्ति, उम्र 111 साल

लेखन अंजली
Apr 05, 2024
06:17 pm

क्या है खबर?

बीती 4 अप्रैल को 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज के निधन के बाद इंग्लैंड के 111 वर्षीय जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड को गिनीज बुक की तरफ से आधिकारिक तौर पर 'दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष' घोषित किया गया है। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस रिकॉर्ड के नए धारक जापान के 112 वर्षीय गिसाबुरो सोनोबे होंगे, लेकिन हाल ही में पता चला कि बीती 31 मार्च को उनकी मृत्यु हो चुकी है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिकॉर्ड

साउथपोर्ट के एक केयर होम में रहते हैं जॉन

जॉन का जन्म 26 अगस्त, 1912 को इंग्लैंक के लिवरपूल नामक शहर में हुआ था और इस हिसाब से उनकी सही उम्र 5 अप्रैल, 2024 तक 111 साल 223 दिन हो गई है। वर्तमान में जॉन साउथपोर्ट के एक केयर होम में रहते हैं। जॉन को रिकॉर्ड का धारक घोषित करने के बाद गिनीज विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक निर्णायक मेगन ब्रूस ने जॉन को प्रमाणपत्र देने और उनके लंबे जीवन के बारे में और जानने के लिए साउथपोर्ट गई।

जीवन

जॉन के लंबे जीवन का राज

इतनी अधिक उम्र के बावजूद जॉन अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियां बिना किसी का सहारा लिए करते हैं। जॉन के मुताबिक, उनकी लंबी उम्र का राज स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना और सामान्य खान-पान है। वह रोजाना जल्दी उठकर कुछ मिनट खुली और हरी-भरी जगह में सैर करते हैं, फिर समाचार जानने के लिए रेडियो सुनते हैं और खाने में मछली के साथ चिप्स का सेवन करते हैं। इसके अतिरिक्त समय से सोते हैं।

Advertisement

बयान

खुद पर नियंत्रण होना है जरूरी- जॉन

जॉन धूम्रपान नहीं करते हैं और बहुत कम शराब का सेवन करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए उनकी मुख्य सलाह खुद पर नियंत्रण रखना है क्योंकि किसी भी चीज की अति स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। बता दें कि जुआन की तरह जॉन ने भी दोनों विश्व युद्ध झेले हैं और जब दूसरा विश्व युद्ध हुआ, तब वह 27 साल के थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रशासनिक भूमिका निभाई थी।

Advertisement

उम्रदराज महिला

स्पेन की यह महिला है दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला

अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के जिरोमोन किमुरा थे, जो 116 साल 54 दिन की आयु तक जीवित रहें। वहीं दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला की बात करें तो वह स्पेन की रहने वाली मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना 117वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जीवन में दोनों विश्वयुद्ध और स्पेन का गृह युद्ध भी देखा है।

Advertisement