NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / व्यक्ति के 118 साल पुराने घर में छिपा मिला 'रहस्यमयी काला बक्सा', देखकर लोग हुए हैरान 
    अगली खबर
    व्यक्ति के 118 साल पुराने घर में छिपा मिला 'रहस्यमयी काला बक्सा', देखकर लोग हुए हैरान 
    व्यक्ति को अपने घर में मिला दशकों पुराना रहसयमय बक्सा

    व्यक्ति के 118 साल पुराने घर में छिपा मिला 'रहस्यमयी काला बक्सा', देखकर लोग हुए हैरान 

    लेखन सयाली
    Mar 03, 2024
    02:32 pm

    क्या है खबर?

    कई बार घर की मरम्मत करते वक्त कुछ अजब-गजब चीजें मिल जाती हैं, जो सालों पुरानी होती हैं। इन चीजों का इतिहास जानना एक चुनौती भरा काम हो सकता है।

    इसी क्रम में एक व्यक्ति को अपने घर के नीचे ईंटों के ढेर में एक रहस्यमय काले रंग का बक्सा मिला। इसे देखकर व्यक्ति काफी उलझन में पड़ गया।

    इस काले बक्से के रहस्य को सुलझाने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    विवरण 

    दशकों पुराना बताया जा रहा यह विचित्र बक्सा 

    यह बक्सा 1906 में बने घर के अंदर पाया गया है। इसे दशकों पुराना बताया जा रहा है। बक्से के संबंध में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह एक बिजली ट्रांसफार्मर हो सकता है।

    व्यक्ति ने बताया कि इस बक्से से कुछ तार भी जुड़े हुए हैं और यह तकरीबन 5 इंच लंबा है। इस विचित्र बक्से के रहस्य को सुलझाने के लिए व्यक्ति ने रेडिट नामक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट साझा की।

    पोस्ट 

    व्यक्ति ने रेडिट पर पोस्ट की बक्से की तस्वीरें 

    रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए खोजकर्ता ने इस बक्से की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'तारों से जुड़ा एक ब्लैक बॉक्स, जो लगभग पांच इंच लंबा है, मेरे 1905 के घर में पाया गया है।'

    बक्से को खोजने वाले व्यक्ति ने कहा, 'जब मैंने बक्से के कोने को थपथपाया तो यह थोड़ा भारी महसूस हुआ। इसे कीलों से नहीं ठोका गया था, बल्कि यह सिर्फ ईंट के किनारे पर रखा हुआ था।'

    व्याख्या

    बक्से के ऊपर लिखी हुई थीं कुछ संख्याएं 

    इस काले रंग के बक्से में एक हैंडल है और सामने अर्धगोलाकार के 6 धातु के घेरे लगे हुए हैं। खोजकर्ता का कहना है कि इन घेरों के नीचे 0,4,6,8,10 नंबर लिखे हुए हैं।

    इस रहस्यमय बक्से तक पहुंचना खोजकर्ता के लिए बेहद कठिन था। उन्होंने बताया, 'यह मेरे घर के बहुत गंदे स्थान की गहराई में रखा हुआ था। मुझे इसे पाने के लिए सैनिकों की तरह रेंग कर नीचे जाना पड़ा।'

    प्रतिक्रियाएं 

    यूजर्स ने लगाई कई अटकलें 

    रहसयमय काले बक्से को लेकर रेडिट पर यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे जुड़ी बिजली की तारों को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई।

    लोगों ने इसके संबंध में अपनी-अपनी अटकलें लगाईं। एक यूजर ने अनुमान लगाया कि यह एक पुराना स्कूल फोन इंटरचेंज हो सकता है, जबकि दूसरे ने इसे हैम रेडियो बताया।

    कुछ लोगों ने खोजकर्ता को इसे ठीक कराने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जुड़े तार खतरनाक भी हो सकते हैं।

    खुलासा 

    काले बक्से को बताया जा रहा ट्रांसफार्मर 

    कई लोग इस विचित्र बक्से की गुत्थी सुलझाने में सफल रहे। इसकी पहचान एक बहुत पुराने विद्युत ट्रांसफार्मर के रूप में की गई है।

    एक यूजर ने इसके विषय में कहा, 'यह एक चयन योग्य ट्रांसफार्मर है जो 0,4,6,8,10, या 12 वोल्ट उत्पन्न करता है। यह वर्तमान में 12 पर सेट है, जो अधिकांश डोरबेल के लिए सामान्य है।'

    एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह खिलौने, पंखे, लाइट जैसी चीजों को चलाने के लिए इस्तेमाल होता होगा।'

    जानकारी

    खिलौने वाली ट्रेन में इस्तेमाल होता था ट्रांसफार्मर 

    लोग इस बक्से जैसे अन्य बक्से की एक तस्वीर ढूंढने में कामयाब रहे, जिसे खिलौने वाली ट्रेन के साथ इस्तेमाल किया जाता था। इसे शिकागो की 100 साल पुरानी कंपनी जेफरसन इलेक्ट्रिक के लिटिल जेफ टॉय ट्रांसफार्मर के रूप में पहचाना गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    रेडिट
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: यात्री के बैग से आ रही थी अजीब-सी महक, खोलने पर निकलें 'मृत बंदर'  अफ्रीका
    अमेरिका: शौचालय की मरम्मत कर रहे जोड़े को मिले दशकों पुराने प्रेम-पत्र अमेरिका
    जापान में लौट रहा है कैसेट टेप का दौर, जानिए कैसे जापान
    इंग्लैंड: 122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्कों की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने का अनुमान यूनाइटेड किंगडम (UK)

    रेडिट

    क्लबहाउस को टक्कर देने आया रेडिट टॉक, अभी चुनिंदा यूजर्स को मिला फीचर क्लबहाउस ऐप
    अमेजन और रेडिट समेत कई बड़ी वेबसाइट्स डाउन, तकनीकी खामी को माना जा रहा वजह इंटरनेट
    रेडिट ने लॉन्च की टिक-टॉक जैसी वीडियो फीड, आईफोन यूजर्स को दिखा बदलाव टिक-टॉक
    रेडिट ऐप में आया नया डिस्कवर फीचर, फोटोज और वीडियो देखना हुआ आसान इंटरनेट

    सोशल मीडिया

    अमेरिका: हवाई के इस तालाब का रंग अचानक बदलकर हो गया गुलाबी, यह रही वजह अजब-गजब खबरें
    अब बाजार में आया 'नीले रंग का डोसा', वीडियो देखकर भड़के यूजर्स  वायरल वीडियो
    स्नेक पिज्जा के अलावा इन पिज्जा की टॉपिंग भी है बेहद अजीब, जानकर होगी हैरानी अमेरिका
    इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाए बिना अब अपना प्रोफाइल डिलीट कर सकेंगे थ्रेड्स यूजर्स थ्रेड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025