NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत
    अगली खबर
    पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत
    400 साल पुरानी चॉकलेट की किताब हो रही नीलाम

    पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत

    लेखन अंजली
    Apr 05, 2024
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    नीलामी में कोई भी वस्तु अपनी मूल कीमत से ज्यादा में बिकती है, ऐसी ही एक नीलामी हाल ही में पुर्तगाल में होने जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी तरह से चॉकलेट पर आधारित 400 साल पुरानी किताब को पुर्तगाली सैन्य अधिकारी और लेखक जोस ऑगस्टो कोर्रेया डी कैंपोस ने खरीदा था, जो अब नीलामी होने वाली है।

    उम्मीद है कि नीलामी में यह किताब 2 से 3 लाख रुपये में बिक सकती है।

    जगह

    कहां होगी यह नीलामी?

    इस दुर्लभ किताब का नाम 'अन डिस्कर्सो डेल चॉकलेट' है और इसकी नीलामी पुर्तगाल के नीलामी घर एनो द्वारा ऑनलाइन की जा रही है।

    यह किताब साल 1624 में सेविले भाषा में छपी थी, जिसे एक स्पेनिश डॉक्टर सैंटियागो डे वाल्वरडे ट्यूरिसेस ने लिखा था।

    इस किताब की महज 3 प्रतियां ही छपी थीं, जिनमें से एक जल्द ही नीलाम होने वाली है और इसकी शुरुआती बोली 2,000 यूरो यानी 1.8 लाख रुपये है।

    किताब

    इस किताब की 2 अन्य प्रतियां भी हैं मौजूद

    यूरो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी घर के सलाहकार फ्रांसिस्को ब्रिटो ने बताया कि इस किताब की अन्य 2 प्रतियां भी मौजूद हैं, जिनमें से एक मैड्रिड के राष्ट्रीय पुस्तकालय में रखी हुई है और दूसरी कैलिफर्निया में सैन डिएगो विश्वविद्यालय में रखी है।

    उन्होंने यह भी बताया कि 5 भागों में विभाजित इस किताब में चॉकलेट की बहुमुखी प्रकृति और मानव शरीर पर पड़ने वाले इसके प्रभावों के बारे में बताया गया है।

    तारीख

    कब शुरू होगी यह नीलामी?

    सलाहकार ने यह भी कहा कि इस किताब में शामिल व्यंजन स्पेन में चॉकलेट की ऐतिहासिक यात्रा और खपत की झलक प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त इस किताब में सैंटियागो ने चॉकलेट बनाने के लिए एनाटो बीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, जिन्हें अचीओट के नाम से भी जाना जाता है।

    यह नीलामी आगामी 6 अप्रैल को शुरू हो जाएगी और अगर आप इसके लिए इच्छुक हैं तो एनो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बोली लगाएं।

    अन्य नीलामी

    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी

    दुनिया की सबसे पुरानी किताबों में से एक क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स नामक किताब को लंदन के नीलामी घर क्रिस्टी द्वारा नीलाम किया जा रहा है।

    नीलामी घर के मुताबिक, इस किताब की बिक्री 26 लाख डॉलर से 38 लाख डॉलर के बीच हो सकती है। इसका मतलब यह किताब 21 करोड़ रुपये से लगभग 32 करोड़ रुपये में बिक सकती है।

    मिस्र की यह किताब ईसाई धर्म की शुरुआत में पपीरस पेज पर कॉप्टिक भाषा लिखी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुर्तगाल
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग

    पुर्तगाल

    यूरो 2020 क्वालीफयर्स: लिथुआनिया के खिलाफ 4 गोल दागकर रोनाल्डो ने तोड़ा टूर्नामेंट का ऑलटाइम रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का इलाज कराएंगे रोनाल्डो, अपने होटलों को अस्पताल में बदलेंगे फुटबॉल समाचार
    कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे यूरोपीय देश? चीन समाचार
    दुनिया में 200 के पार पहुंचा मंकीपॉक्स संक्रमितों का आंकड़ा, WHO ने दी चेतावनी भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    कनाडा: गलती से दान पेटी में डाल दिया दूसरे विश्व युद्ध का ग्रेनेड, मची सनसनी कनाडा
    अर्जेंटीना: पित्ताशय के ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया था व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी अर्जेंटीना
    व्यक्ति के 118 साल पुराने घर में छिपा मिला 'रहस्यमयी काला बक्सा', देखकर लोग हुए हैरान  रेडिट
    अमेरिका: नीलाम होगी परमाणु बम के विकास से संबंधित रिपोर्ट, ओपेनहाइमर ने किए हुए हैं हस्ताक्षर अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025