NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले खगोल शास्त्री की पत्नी ने अंतरिक्ष में बहाई उनकी राख 
    अगली खबर
    इंग्लैंड: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले खगोल शास्त्री की पत्नी ने अंतरिक्ष में बहाई उनकी राख 
    खगोल शास्त्री की पत्नी ने अंतरिक्ष में बहाई उनकी राख

    इंग्लैंड: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले खगोल शास्त्री की पत्नी ने अंतरिक्ष में बहाई उनकी राख 

    लेखन अंजली
    May 31, 2023
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    आज से 4 साल पहले इंग्लैंड के खगोल शास्त्री जेसन मर्सर की स्मार्ट मोटरवे पर मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी क्लेयर मर्सर ने स्मार्ट मोटरवे के अभियान को जारी रखा और निर्णय लिया कि वह अपने पति की राख को अंतरिक्ष में भेजेंगी।

    अब उनकी यह इच्छा पूरी हो गई और उन्होंने जेसन की राख को अंतरिक्ष में बहा दिया है।

    आइए जानते हैं कि जेसन की मृत्यु कैसे हुई और उनकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया।

    कारण

    कैसे हुई थी जेसन की मृत्यु?

    जून 2019 में इंग्लैंड के शेफील्ड नामक शहर में 44 वर्षीय जेसन और उनके 22 वर्षीय दोस्त एलेक्जेंड्रू मुरगेनुआ की एक सड़क दुर्घटना में एक स्मार्ट मोटरवे पर मृत्यु हो गई थी। एक डिवाइडर के पास एक लॉरी चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरी चालक प्रीजेमिस्लाव जबिग्न्यू स्जुबा को मामले में 10 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।

    बयान

    जेसन को अंतरिक्ष में जाना था- क्लेयर

    क्लेयर ने मीडिया से बातचीत करने हुए कहा, "जेसन एक बहुत बेहतरीन खगोल विज्ञानी थे और वह हमेशा से ही अंतरिक्ष में जाना चाहते थे। अब मेरे को उनकी अस्थियों को रखना अजीब लगने लगा तो मैनें उनकी अस्थियों को अंतरिक्ष में बहाने का निर्णय लिया। मुझे अफसोस है कि जेसन जीवित होते हुए अंतरिक्ष नहीं जा पाए, लेकिन उनकी इस इच्छा को मैंने पूरा कर दिया है।"

    अभियान

    स्मार्ट मोटरवेज किल ग्रुप के साथ अभियान को जारी रखेंगी क्लेयर

    क्लेयर ने यह भी कहा है कि वह स्मार्ट मोटरवेज किल ग्रुप के साथ अभियान तब तक जारी रखेंगी जब तक कि सरकार पूरी तरह से हार न मान ले।

    उसने कहा, "अब सरकार नए स्मार्ट मोटरवे नहीं बना रही है, यह एक बड़ी समस्या है। मुझे समझ नहीं आता कि अगर वे कह रहे हैं कि नए रास्ते बहुत खतरनाक हैं तो वे अपनी नई नीतियों को कैसे सही ठहरा सकते हैं।"

    जानकारी

    स्मार्ट मोटरवे क्या है?

    स्मार्ट मोटरवे विशेष रूप से यातायात प्रबंधन विधियों का उपयोग करने वाले हाईवे होते हैं। इनमें हार्ड शोल्डर को रनिंग लेन के रूप में उपयोग करना और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए गति सीमा का उपयोग करना शामिल है।

    पारंपरिक मोटरवे की तुलना में स्मार्ट मोटरवे पर किसी अन्य चलते हुए वाहन के साथ दुर्घटना होने की संभावना कम होती है, लेकिन चलते वाहनों और रुके हुए वाहन के बीच टक्कर का जोखिम अधिक होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंग्लैंड

    कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? भारत की खबरें
    ब्रिटेन: दबाव के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया ब्रिटेन चुनाव
    ब्रिटेन में ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा? ब्रिटेन चुनाव
    कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसा रहा है इसका इतिहास? ओलंपिक

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: टेक्सास समुद्र तट के किनारे मिली डरावनी गुड़िया की होगी नीलामी अमेरिका
    ब्रिटेन: युवक पर लगा महिलाओं से अश्लील बातें करने पर प्रतिबंध  ब्रिटेन
    कोलंबिया: विमान हादसे के 17 दिन बाद अमेजन के जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे कोलंबिया
    अर्जेंटीना: युवती ने शक के कारण बॉयफ्रेंड को 3 दिन बनाए रखा बंदी, पुलिस ने बचाया अर्जेंटीना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025