Loading...
विमेंस प्रीमियर लीग के कार्यक्रम की हुई घोषणा, गुजरात और मुंबई के बीच होगा पहला मैच
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मैच (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

विमेंस प्रीमियर लीग के कार्यक्रम की हुई घोषणा, गुजरात और मुंबई के बीच होगा पहला मैच

Feb 14, 2023
07:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार (14 फरवरी) को कर दी है। लीग की शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाने तय हुए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

खास जानकारी 

कार्यक्रम को लेकर अहम जानकारी 

5 मार्च 2023 को, WPL का पहला डबल-हेडर खेला जाएगा। दिन के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे।

लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

नॉकऑउट 

अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमें नॉकऑउट में बनाएंगी जगह 

WPL के पहले संस्करण में प्रत्येक टीम आठ-आठ मैच खेलेगी और अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

इसके अलावा तालिका में शीर्ष में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगी जबकि दूसरी और तीसरी टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा

आखिर में एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

ADVERTISEMENT

पूरा कार्यक्रम 

4 मार्च से शुरू होगी लीग (1) 

4 मार्च: GT vs MI

5 मार्च: RCB vs DC (दिन में 3:30 बजे से)

5 मार्च: UPW vs GG

6 मार्च: MI vs RCB

7 मार्च: DC vs UPW

8 मार्च: GG vs RCB

9 मार्च: DC vs MI

10 मार्च: RCB vs UPW

11 मार्च: GG vs DC

12 मार्च: UPW vs MI

13 मार्च: DC vs RCB

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम 

21 मार्च को खेला जाएगा आखिरी लीग मैच (2)

14 मार्च: MI vs GG

15 मार्च: UPW vs RCB

16 मार्च: DC vs GG

18 मार्च: MI vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)

18 मार्च: RCB vs GG

20 मार्च: GG vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)

20 मार्च: MI vs DC

21 मार्च: RCB vs MI (दिन में 3:30 बजे से)

21 मार्च: UPW vs DC

24 मार्च: एलिमिनेटर

26 मार्च: फाइनल

नीलामी 

नीलामी में चमकी कई खिलाड़ियों की किस्मत 

बीते सोमवार को WPL की नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही, जिन्हें 3.40 करोड़ रुपये की बोली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

वहीं जेमिमा रोड्रिगेज (2.20 करोड़ रुपये), दीप्ति शर्मा (2.60 करोड़ रुपये), और शफाली वर्मा (2 करोड़ रुपये) को भी अच्छे पैसे मिले।

नताली साइवर-ब्रंट और एश्ले गार्डनर संयुक्त रूप से सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी (प्रत्येक 3.20 करोड़ रुपये) बने।

टीमें 

इन समूहों के पास है WPL की पांच टीमों का मालिकाना हक 

अडाणी समूह ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को सबसे महंगे दाम 1,289 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मुंबई टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के मालिकों ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मालिकों ने बेंगलुरु टीम को 901 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दिल्ली की टीम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मालिकों ने 810 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कैप्री ग्लोबल ने लखनऊ स्थित टीम को 757 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ADVERTISEMENT