Page Loader
SA20: हेनरिक क्लासेन बने टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
हेनरिक क्लासेन ने खेली ताबड़तोड़ पारी (फोटो: ट्विटर/@DurbansSG)

SA20: हेनरिक क्लासेन बने टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Feb 06, 2023
11:06 am

क्या है खबर?

डरबन सुपर जॉयंट्स के लिए खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ SA20 में 43 गेंदों में शतक लगाया है। यह टूर्नामेंट का केवल दूसरा शतक है और सबसे तेज शतक भी हो चुका है। इससे पहले फाफ डु प्लेसिस ने 54 गेंदों में शतक लगाया था। क्लासेन ने नाबाद 104 रनों की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। उनकी टीम ने 254/4 का स्कोर बनाया जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर हो गया है।

लेखा-जोखा

डरबन ने हासिल की टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत

डरबन के लिए क्लासेन के अलावा क्विंटन डिकॉक (43) और बेन मैकडोरमॉट (41) ने भी अच्छी पारियां खेलीं। मैथ्यू ब्रीट्जके (46*) का भी अच्छा योगदान रहा। स्कोर का पीछा करते हुए कैपिटल्स की टीम 103 रनों पर ही सिमट गई। जूनियर डाला ने डरबन के लिए सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। डरबन द्वारा हासिल की गई 151 रनों की जीत इस टूर्नामेंट में किसी टीम की सबसे बड़ी जीत हो गई है।