NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए अब क्या कर रहे हैं 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने वाले खिलाड़ी
    अगली खबर
    जानिए अब क्या कर रहे हैं 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने वाले खिलाड़ी

    जानिए अब क्या कर रहे हैं 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने वाले खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 08, 2020
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    2016 में भारत की अंडर-19 टीम ईशान किशन की अगुवाई में अंडर-19 विश्व कप का फाइनल हारी थी।

    इसके दो साल बाद पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत के युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता।

    इस बार प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारतीय टीम 9 फरवरी को पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए जोर लगाएगी।

    उससे पहले आइए जानें 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी फिलहाल क्या कर रहे हैं।

    जानकारी

    2018 की अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम

    पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), मनजोत कालरा, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशू राणा, अंकुल राय, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और शिवा सिंह।

    बल्लेबाज

    इन्होंने साबित किया है खुद को भविष्य का बल्लेबाज

    अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने खुद को भविष्य का सितारा साबित किया है।

    शॉ ने विश्व कप के बाद IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया और अब टीम के रेगुलर सदस्य हैं।

    इसके अलावा शॉ भारत के लिए अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू भी कर चुके हैं।

    शुभमन गिल भी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए लगातार IPL खेल रहे हैं और उन्हें भी भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिल चुका है।

    जानकारी

    क्या कर रहे हैं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज?

    अंडर-19 टीम के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर हार्विक देसाई ने 2018-19 सीजन में सौराष्ट्र के लिए अपना रणजी डेब्यू किया। आर्यन जुयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इन दोनों को ही विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह नहीं मिली है।

    हिमांशू राणा

    हरियाणा टीम का अहम हिस्सा हैं राणा

    अंडर-19 विश्व कप में केवल दो ही मैच खेलने वाले हिमांशू राणा टॉप ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं।

    राणा ने विश्व कप टीम में जगह बनाने से पहले ही घरेलू क्रिकेट में स्थान बना लिया था और अभी भी हरियाणा टीम का अहम हिस्सा हैं।

    अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक लगाने वाले मनजोत कालरा दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते, लेकिन उम्र छिपाने के कारण उन पर बैन लगा है।

    ऑलराउंडर

    इन ऑलराउंडर्स ने भी चखा है सफलता का स्वाद

    अंडर-19 विश्व कप में ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले रियान पराग और अभिषेक शर्मा ने भी सफलता का स्वाद चखा है।

    पराग ने असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL खेला है।

    अभिषेक शर्मा दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL खेल चुके हैं।

    अंडर-19 विश्व कप में 14 विकेट लेने वाले अंकुल राय झारखंड के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

    प्रभावित

    नागरकोटी और मावी ने किया सबसे ज़्यादा प्रभावित

    अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाजों शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी ने अपनी गति से सबसे ज़्यादा प्रभावित किया था।

    दोनों ही गेंदबाजों को अंडर-19 विश्व कप के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने साइन किया था।

    नागरकोटी चोट के कारण 19 महीने के लिए मैदान से दूर हो गए थे, लेकिन मावी ने लगातार प्रभावित किया।

    मावी फिलहाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं।

    अन्य खिलाड़ी

    कैसा रहा अन्य खिलाड़ियों का सफर?

    चोट के कारण अंडर-19 विश्व कप के कुछ मैच मिस करने के बाद दमदार वापसी करने वाले तेज गेंदबाज ईशान पोरेल पर सभी की निगाहें हैं।

    पोरेल को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL 2020 के लिए साइन किया है।

    अर्शदीप सिंह अब तक केवल एक ही रणजी मैच खेल सके हैं। वहीं, अंडर-19 विश्व कप के सभी छह मुकाबले खेलने वाले स्पिनर शिवा सिंह अब तक उत्तर प्रदेश के लिए रणजी डेब्यू नहीं कर सके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शुभमन गिल
    अंडर-19 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    बे ओवल, माउंट माउनगानुई में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20, जानें मैदान के आंकड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पांचवें टी-20 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड, राहुल रच सकते हैं इतिहास विराट कोहली
    ये तीन दिग्गज बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले चीफ सेलेक्टर भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पांचवें टी-20 की संभावित टीमें व पिच रिपोर्ट समेत पूरी जानकारी विराट कोहली

    शुभमन गिल

    IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    इतिहास रचने से महज़ 10 रन दूर शुभमन गिल, छोड़ सकते हैं सभी को पीछे क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शुभमन गिल कर सकते हैं डेब्यू, कोहली ने दिए संकेत BCCI
    वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोहली ने इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, कही ये बड़ी बातें विराट कोहली

    अंडर-19 विश्व कप

    #NewsBytesExclusive: सचिन और कोहली को आदर्श मानने वाले उन्मुक्त चंद से खास बातचीत क्रिकेट समाचार
    ICC ने जारी किया अंडर-19 विश्व कप का कार्यक्रम, जानें महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    प्रियम गर्ग करेंगे अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी, जानिए कौन हैं यह खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलेंगे नसीम शाह, PCB ने वापस लिया उनका नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025