Page Loader
IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे

IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे

Jan 02, 2019
01:28 pm

क्या है खबर?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL के 12वें सीज़न का आगाज़ 29 मार्च, 2019 से होगा। भारत में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए इस बार IPL का आयोजन दुबई या दक्षिण अफ्रीका में किया जा सकता है। IPL 2019 की नीलामी में टीम मालिकों ने कई युवा भारतीय खिलाड़ियों पर दांव खेला है। ऐसे में विदेश में इन युवा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारतीय टीम प्रबंधन के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों की नज़रे भी रहेंगी।

KKR

कोलकाता की युवा ब्रिगेड

IPL 2018 की नीलामी में कोलकाता ने कई युवा भारतीय खिलाड़ियों पर दांव खेला था। IPL के पिछले सीज़न में शुभमन गिल, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था। IPL के 12वें सीज़न में कोलकाता की युवा ब्रिगेड में कमलेश नागरकोटी का नाम भी जुड़ जाएगा। इन सभी युवा खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी को ध्यान अपनी ओर खींचा है।

RCB

हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे

रणजी में मुंबई के लिए खेलने वाले शिवम दुबे बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ और दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। रणजी ट्राफी में शिवम के इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए IPL 2019 की नीलामी में RCB ने उन्हें Rs. 5 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। IPL के 12वें सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन कर के शिवम दुबे भारत के लिए खेलने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

IPL 2019

प्रयास राय बर्मन और प्रभु सिमरन

विराट कोहली के सबसे बड़े फैन प्रयास राय बर्मन को IPL 2019 की नीलामी में Rs. 1.5 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में अपनी फिरकी गेंदबाज़ी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले बर्मन IPL 2019 में अपना आदर्श कोहली के साथ सिंग रूम शेयर करेंगे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ प्रभु सिमरन को पंजाब ने नीलामी में Rs. 4 करोड़ 80 लाख में खरीद कर सभी को हैरान कर दिया था।

KXIP

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पंजाब ने IPL 2019 की नीलामी में Rs. 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। वरुण IPL के 12वें सीज़न में जयदेव उनादकट के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। IPL के अगले सीज़न में मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती को खेलना बल्लेबाज़ों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। वरुण क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बल्लेबाज़ों के लिए अबतक पहेली ही साबित हुए हैं।