NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड 
    सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं

    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 24, 2023
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को 50 साल के हो गए।

    दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक तेंदुलकर ने 24 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय टीम की सेवा की और इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए।

    मास्टर ब्लास्टर ने नवंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और इसी के साथ एक युग का अंत हो गया।

    उनके 50वें जन्मदिन पर हम उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।

    #1

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 1) 

    1. तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं।

    2. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 18,426 रन 44.83 की औसत से बनाए हैं। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा वनडे रन हैं।

    3. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज 29,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुल 34,357 रन बनाए हैं।

    4. तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 664 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    #2

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 2) 

    5. तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 200* बनाए थे।

    6. वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (49) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 96 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है जो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया।

    7. तेंदुलकर के पास एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1998 में 1,894 रन बनाए थे।

    #3

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 3) 

    8. तेंदुलकर ने 1998 में 9 वनडे शतक लगाए थे, जो एक कैलेंडर वर्ष में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं।

    9. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 9 वनडे शतक लगाए हैं। किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक हैं।

    10. तेंदुलकर ने वनडे में 2,016 चौके लगाए हैं। वह 2,000 से अधिक चौके लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    11. तेंदुलकर सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    #4

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 4) 

    12. सचिन वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी थे।

    13. तेंदुलकर को वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 62 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है।

    14. उन्हें वनडे विश्व कप मैचों में सबसे अधिक 9 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला है।

    15. वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 15 बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

    #5

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 5) 

    16. तेंदुलकर ने एक कैलेंडर वर्ष में 7 बार 1,000+ वनडे रन बनाए हैं, जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं।

    17. तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक लगातार 185 वनडे खेलने का रिकॉर्ड है।

    18. तेंदुलकर एक वनडे के आखिरी ओवर में 2 बार 6 या उससे कम रनों का बचाव करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

    19. 18 साल 181 दिन की उम्र में वह वनडे में 4 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।

    #6

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 6) 

    20. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तेंदुलकर के नाम सर्वाधिक 51 शतक हैं।

    21. टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने के लिए उन्होंने 195 पारियां खेली। वह संयुक्त रूप से सबसे तेज खिलाड़ी हैं।

    22. टेस्ट क्रिकेट में 12,000 से 15,000 रन बनाने वाले तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं।

    23. तेंदुलकर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में 200 मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (179) हैं।

    #7

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 7) 

    24. तेंदुलकर ने एक कैलेंडर वर्ष में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाए हैं। उन्होंने साल 2010 में 7 शतक लगाए थे।

    25. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सबसे अधिक 150+ स्कोर हैं। उन्होंने 20 बार ये कारनामा किया है।

    26. तेंदुलकर को किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार (14 बार) मिला है।

    27. उन्होंने छह बार साल में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए सर्वाधिक हैं।

    #8

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 8) 

    28. तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 साल, 197 दिन में शतक लगा दिया था।

    29. राहुल द्रविड़ के साथ उन्होंने 19 शतकीय साझेदारी की है। टेस्ट क्रिकेट में यह एक रिकॉर्ड है।

    30. तेंदुलकर ने घर से बाहर सबसे अधिक 29 शतक बनाए हैं।

    31. ग्राहम गूच के अलावा, वह 35 साल की उम्र के बाद 12 टेस्ट शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    #9

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 9) 

    32. तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 20 साल की उम्र से पहले 5 टेस्ट शतक बनाए हैं।

    33. वह वनडे विश्व कप मैचों में 2,278 रन बना चुके हैं। वह विश्व कप में 2,000+ रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    34. तेंदुलकर ने वनडे विश्व कप में संयुक्त रूप से 6 सर्वाधिक शतक लगाए हैं।

    35. टूर्नामेंट के इतिहास में उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं।

    #10

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 10) 

    36. तेंदुलकर ने एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक रन 673 बनाए हैं। ये कारनामा उन्होंने 2003 के विश्व कप में किया था। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था।

    37. वह 15,000 से अधिक वनडे रन और 150 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    38. तेंदुलकर 50, 60, 70, 80, 90 और 100 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज थे।

    39. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे।

    #11

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 11) 

    40. तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक बनाया है।

    41. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,076 चौके लगाए हैं। वह 4,000 से अधिक चौके लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    42. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार भी तेंदुलकर के नाम ही है। उन्होंने 76 बार यह पुरस्कार जीता है।

    43. वह सबसे ज्यादा 20 बार 'प्लेयर ऑफ सीरीज' का पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

    #12

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 12) 

    44. तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने वनडे मैचों में 8,227 रन एक साथ जोड़े हैं। 6,000 से अधिक रन की साझेदारी करने वाली यह एकमात्र जोड़ी है।

    45. वनडे मैचों में उन्होंने 26 बार शतकीय साझेदारी की है।

    46. यह जोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतकीय साझेदारी में शामिल रही है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

    47. तेंदुलकर और द्रविड़ के बीच टेस्ट क्रिकेट में 6,920 रन की साझेदारी हुई है। जो एक जोड़ी के रूप में सबसे अधिक है।

    #13

    तेंदुलकर के 50 रिकॉर्ड (भाग 13)

    48. तेंदुलकर 2010 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 618 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

    49. सचिन और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में IPL में खेलने वाले पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बने।

    50. सचिन का वनडे करियर 22 साल और 91 दिनों का रहा है, यह भी एक रिकॉर्ड है। इतना लंबा वनडे करियर किसी भी पुरुष खिलाड़ी का नहीं रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    सचिन तेंदुलकर

    तीसरा टेस्ट: ख्वाजा और स्मिथ के शतक से मजबूत हुआ ऑस्ट्रेलिया, जानिए तीसरे दिन का हाल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे मैचों में दोनों देशों के किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन? भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RCB: कोहली ने 100वीं बार बनाया 30+ का स्कोर, जमाया सीजन का चौथा अर्धशतक  विराट कोहली

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    एंडरसन और ब्रॉड ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, साथ खेले टेस्ट मैचों में पूरे किए 1,000 विकेट जेम्स एंडरसन
    नेपाल क्रिकेट टीम ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, पहले ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन नेपाल क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले तेज गेंदबाज बने जयदेव उनादकट जयदेव उनादकट
    निदा दार बनीं महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज महिला क्रिकेट

    जन्मदिन विशेष

    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025