NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो
    इमरान हाशमी का आज 44वां जन्मदिन है

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो

    लेखन गौसिया
    Mar 24, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी का आज 24 मार्च को 44वां जन्मदिन है। उनका पूरा नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी हैं।

    उन्होंने अपने करियार की शुरुआत 'फुटपाथ' फिल्म से की थी। हालांकि, अभिनेता को सफलता 2004 में आई उनकी दूसरी फिल्म 'मर्डर' से मिली।

    अपने शानदार अभिनय कौशल के अलावा इमरान अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।

    आइए आज अभिनेता के जन्मदिन पर उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

    एक्सरसाइज

    फुल बॉडी वर्कआउट करना पसंद करते हैं इमरान

    इमरान फिटनेस को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इस वजह से वह जिम में नियमित रूप से 1 घंटा जरूर बिताते हैं।

    उनका कहना है कि जब वह वर्कआउट नहीं कर पाते हैं तो वह अच्छा महसूस नहीं करते।

    उन्हें जिम में फुल बॉडी वर्कआउट करना पसंद है क्योंकि इसका असर पूरे शरीर पर होता है।

    उनका मानना है कि वर्कआउट से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

    वर्कआउट रूटीन

    कैसा है इमरान का वर्कआउट रूटीन?

    इमरान ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और 43 की उम्र में उन्होंने 6 पैक एब्स बनाए हैं। वह मांसपेशियों को विकसित करने के लिए फुल बॉडी एक्सरसाइज करते हैं।

    इसके साथ ही उनके वर्कआउट रूटीन में पुश अप एक्सरसाइज, वेट लिफ्टिंग, कार्डियो और HIIT एक्सरसाइज भी शामिल हैं। इसके अलावा वह साइकिलिंग और योग भी करते हैं।

    उनका मानना है कि तनाव से लड़ने और एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार के लिए योग काफी फायदेमंद है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए इमरान के वर्कआउट का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by therealemraan on March 23, 2023 at 5:53 pm IST

    खान-पान

    इमरान का डाइट प्लान

    इमरान दिन में छोटे-छोटे हिस्सों में खाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

    उनके डाइट प्लान में पनीर, चिकन, सलाद, व्हे प्रोटीन शेक, मेवा, पीनट बटर जैसी अन्य प्रोटीन से भरपूर खाद्य-पदार्थों का सेवन अधिक शामिल होता है।

    वह अपने दैनिक भोजन में ओट्स, फल, चपाती, दाल, अंडे का सफेद भाग, मछली आदि खाना पसंद करते हैं।

    इसके साथ रिकवरी के लिए वह कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद भी लेते हैं।

    परहेज

    इन चीजों के सेवन से परहेज करते हैं इमरान

    इमरान अनहेल्दी और जंक फूड से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें पिज्जा खाए हुए काफी समय बीत चुका है।

    इसके अलावा वह शराब, अधिक मीठा और ज्यादा मिर्च-मसाले वाले खान-पान से भी परहेज करते हैं। यह चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

    इमरान ये सलाह अपने प्रशंसकों को भी देते हैं। वह इन सब चीजों के बजाय ताजा फल, सलाद और पौष्टिक खाना खाने की सलाह देते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    फिटनेस फ्रीक हैं इमरान 

    Instagram post

    A post shared by therealemraan on March 23, 2023 at 5:56 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष
    एक्सरसाइज
    डाइट प्लान

    ताज़ा खबरें

    'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन को अस्पताल से मिली छुट्टी, साझा की ये तस्वीर इंडियन आइडल
    ओडिशा: घर छापा पड़ा तो खिड़की से बाहर फेंकी पैसों की गड्डियां, 2.1 करोड़ नकद बरामद ओडिशा
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब टीवी पर देख पाएंगे, जानिए कब और कहां  अल्लू अर्जुन
    ओडिशा: ED का अधिकारी ही ले रहा था 20 लाख रुपये घूस, CBI ने किया गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    इमरान हाशमी

    हॉलीवुड प्रोजेक्ट में जल्द नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    इमरान का 'लुट गए' यूट्यूब पर साल का सबसे अधिक देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियो बना यूट्यूब
    शाहरुख नहीं, इस सप्ताह इमरान शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग सलमान खान
    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म 'सेल्फी' का किया ऐलान अक्षय कुमार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सूरज बड़जात्या की इन 5 फिल्मों में दिखी संस्कारी सिनेमा की झलक बॉलीवुड समाचार
    गुरमीत चौधरी ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, साझा की तस्वीरें गुरमीत चौधरी
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  करण सिंह ग्रोवर
    अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश ने तृप्ति डिमरी को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की तस्वीरें तृप्ति डिमरी

    एक्सरसाइज

    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स
    टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके लाइफ हैक्स
    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल वजन घटाना
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन

    डाइट प्लान

    जानिए क्या है ग्लूटेन फ्री डाइट और यह किन लोगों के लिए फायदेमंद है स्वास्थ्य
    ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर पीएं ये पेय, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
    कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं? इन कार्ब-फ्री पेय को अपनी डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025