Page Loader
जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ
कितने पढ़े लिखे हैं इमरान हाशमी? (तस्वीर: इंस्टा/@therealemraan)

जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ

Mar 24, 2023
10:13 am

क्या है खबर?

'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता इमरान हाशमी आज (24 मार्च) अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इमरान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी है। बहरहाल, इमरान के फिल्मी सफर से तो हर शख्स वाकिफ है। ऐसे में आज हम आपको इमरान की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताएंगे।

इमरान

इमरान के पास है BCom की डिग्री 

इमरान का जन्म 24 मार्च, 1979 को मुंबई के पुलगांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमना बाई नरसी स्कूल में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से BCom की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मॉडलिंग और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने लगे। इमरान को 2003 में बिपाशा बसु के साथ 'फुटपाथ' में देखा गया था। हालांकि, उन्हें असल पहचान 'मर्डर' से मिली थी।