NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े 
    रोहित शर्मा विश्व कप में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 30, 2023
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी करते नजर आए।

    मैच में टीम को 100 रन से शानदार जीत मिली। विश्व कप 2023 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 6 मुकाबले जीत चुकी है।

    रोहित ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने। उन्होंने इस दौरान कप्तानी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    आइए उस पर नजर डालते हैं।

    सफल

    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद सबसे सफल कप्तान 

    100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रोहित का जीत प्रतिशत 74 का है। यह दुनियाभर के सभी कप्तानों में सबसे अच्छा है।

    दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं। 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनका जीत प्रतिशत 70.51 का रहा है।

    तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान हैं। उनका जीत प्रतिशत 69.64 का रहा है। विराट कोहली का इस दौरान जीत प्रतिशत 64.60 का रहा है।

    महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में नहीं हैं।

    धोनी

    कप्तान के तौर पर कैसे हैं धोनी के आंकड़े 

    भारत के पूर्व कप्तान धोनी को शुरुआती मुकाबले में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, जैसे-जैसे वह कप्तानी करते गए वह और बेहतर होते गए।

    उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा 332 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 178 मैच में जीत मिली और 120 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

    6 मैच टाई रहे और 15 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। उनका जीत प्रतिशत 53.61 का रहा।

    बल्लेबाजी

    कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में रोहित के आंकड़े 

    टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने कप्तान के तौर पर 9 मैच की 14 पारियों में 45.00 की औसत से 630 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    वनडे में उन्होंने 40 मैच की 39 पारियों में 57.75 की औसत से 1,848 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 में रोहित ने 51 मैच में 32.48 की औसत से 1,527 रन बनाए हैं। इस दौरान 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

    कप्तान

    रोहित को कितने मुकाबलों में मिली जीत और हार?

    रोहित ने भारत के लिए 9 टेस्ट में से 5 जीते हैं। 2 में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

    वनडे क्रिकेट में रोहित ने 40 मैच में कप्तानी की है। टीम को 30 में जीत और 9 मैच में हार मिली है। 1 मैच बेनतीजा रहा है।

    टी-20 में भारत के लिए रोहित ने 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी की है। टीम को 39 में जीत और 12 में हार का सामना करना पड़ा है।

    अंतरराष्ट्रीय

    रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    रोहित ने भारत के लिए अब तक 52 टेस्ट खेले हैं। इसकी 88 पारियों में 46.54 की औसत से 3,677 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।

    वनडे में रोहित ने 257 मैच खेले हैं और इसकी 249 पारियों में 49.34 की औसत से 10,510 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 31 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उनके नाम 148 मैच में 31.32 की औसत से 3,853 रन है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    रोहित के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में धोनी (332), मोहम्मद अजहरुद्दीन (221), कोहली (213), सौरव गांगुली (195), कपिल देव (108) और राहुल द्रविड़ (100) ने कप्तानी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने GT के खिलाफ लगाया शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    रोहित शर्मा

    वनडे विश्व कप 2023: भारत-पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर  वनडे विश्व कप 2023
    टेस्ट, वनडे से लेकर टी-20 तक, रोहित शर्मा के नाम हैं छक्कों के ये रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम पाकिस्तान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं घुस सका पाकिस्तानी प्रशंसक, पुलिस वैन में बैठा वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: लक्ष्य का पीछा करते हुए और भी खतरनाक हो जाते हैं ये बल्लेबाज  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल ने वनडे विश्व कप में बनाया अपना तीसरा 50+ स्कोर डेरिल मिचेल
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 230 रनों का लक्ष्य, एडवर्ड्स का अर्धशतक  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश: स्कॉट एडवर्ड्स ने लगाया वनडे करियर का 15वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स वनडे क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े जो रूट
    वनडे विश्व कप 2023: रासी डुसेन स्पिनर्स के खिलाफ कर रहे संघर्ष, 6 बार हुए आउट वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम अपने विश्व कप के दूसरे शतक से चूके  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    शाहीन अफरीदी 50 वनडे मुकाबलों के बाद बुमराह पर रहे भारी, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025