NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम अपने विश्व कप के दूसरे शतक से चूके 
    अगली खबर
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम अपने विश्व कप के दूसरे शतक से चूके 
    मार्करम ने खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम अपने विश्व कप के दूसरे शतक से चूके 

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 27, 2023
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के एडेन मार्करम ने 91 रन की शानदार पारी खेली।

    वह अपने वनडे करियर के चौथे और विश्व कप के दूसरे शतक से चूक गए।

    अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के 2,000 रन भी पूरे किए।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही मार्करम की पारी 

    जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब मार्करम क्रीज पर आए।

    वह अच्छी लय में नजर आए और 50 गेंदों में उन्होंने अपना पचासा पूरा किया।

    उन्होंने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी की और 93 गेंदों में 91 रन की पारी खेली।

    इस दौरान उन्होंने 5वें विकेट के लिए डेविड मिलर (29) के साथ मिलकर 70 रन की अहम साझेदारी भी की।

    विश्व कप

    विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं मार्करम 

    मार्करम इस विश्व कप में जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले मैच में 106 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 56 रन बनाए थे।

    नीदरलैंड के खिलाफ अपने तीसरे मैच में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 42 और बांग्लादेश के खिलाफ 60 रन बनाए थे।

    अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 91 रन बनाए।

    वनडे करियर

    वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी हैं मार्करम 

    इस विश्व कप में मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में महज 49 गेंदों में शतक लगाया था।

    वह इस वैश्विक प्रतियोगिता में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। हालांकि, उनका ये रिकॉर्ड ज्यादा समय तक नहीं रहा था और ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था।

    मार्करम अब दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    वनडे करियर

    मार्करम के वनडे करियर पर एक नजर 

    साल 2017 में अपना पहला वनडे खेलने वाले मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 61 मैच खेले हैं और इसकी 58 पारियों में लगभग 38 की औसत के साथ 2,110 से अधिक रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। 50 ओवर प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा है।

    मार्करम दक्षिण अफ्रीका टीम के उपकप्तान भी हैं। साल 2023 में यह खिलाड़ी कमाल की फॉर्म में चल रहा है।

    पोल

    क्या इस विश्व कप में मार्करम दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित होंगे?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम
    क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स ने खेली नाबाद 78 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    एडेन मार्करम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम ने जमाया 9वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम ने जड़ा छठा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े अंतर से हराया वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: भारतीय टीम को लगा झटका, हार्दिक पांड्या आने वाले 2 मुकाबलों से बाहर हार्दिक पांड्या
    बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? बाबर आजम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: मिचेल मार्श ने विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    डेविड वार्नर-मिचेल मार्श के बीच हुई विश्व कप 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर वनडे विश्व कप 2023
    डेविड वार्नर की विराट कोहली की बराबरी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़े 4 लगातार वनडे शतक वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025