NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    भारत के खिलाफ 46 की औसत से बनाए हैं रूट ने रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 27, 2023
    08:04 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अब तक खराब प्रदर्शन रहा है। जोस बटलर की कप्तानी में टीम को अपने 5 में से सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है।

    सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के कगार पर खड़ी इंग्लिश टीम अब अगले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम से 29 अक्टूबर को भिड़ेगी।

    इस मैच में इंग्लैंड जो रूट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।

    आइए रूट के भारत के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    निराश

    मौजूदा विश्व कप में ऐसा रहा है रूट का प्रदर्शन 

    विश्व कप 2023 में रूट ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ हुए अगले मैच में 82 रन बनाए थे।

    अच्छी शुरुआत के बाद वह फॉर्म को जारी नहीं रख सके।

    इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 रन और श्रीलंका के खिलाफ 3 रन बनाए।

    रूट अब तक 5 मैचों में 175 रन बना चुके हैं।

    बनाम भारत

    भारत के खिलाफ 46 की औसत से बनाए हैं रूट ने रन 

    रूट को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है।

    पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अब तक भारत के विरुद्ध 21 वनडे खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में 46.18 की औसत और 83.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 739 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं।

    भारतीय टीम के खिलाफ 50 ओवर प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है।

    जानकारी

    भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं रूट 

    रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक (3) लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं। उनके बाद इयान बेल, जॉनी बेयरस्टो और रॉबिन स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में 2-2 शतक लगा चुके हैं।

    विश्व कप

    विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं रूट 

    रूट अब तक विश्व कप के इतिहास में 22 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 49.10 की औसत से 933 रन बनाए हैं। इस बीच वह 121 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं।

    इंग्लैंड की ओर से रूट के बाद इस वैश्विक प्रतियोगिता में दूसरे सर्वाधिक रन ग्राहम गूच (897) ने बनाए हैं।

    वनडे करियर

    रूट के वनडे करियर पर एक नजर 

    रूट का वनडे करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में 167 मैचों की 156 पारियों में 48.27 की औसत और 86.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,421 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 133* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 16 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। वह इंग्लैंड की ओर से इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    50 ओवर प्रारूप में उनसे ज्यादा रन इयोन मोर्गन (6,957) ने बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जो रूट
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    जो रूट

    WTC 2021-23: दूसरे चरण में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    एशेज सीरीज: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा है जो रूट का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    WTC के दूसरे चक्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जो रूट, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा रहा है नाथन लियोन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023 का पहला बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने गत विजेता इंग्लैंड को हराया  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: हैरी ब्रूक ने खेली वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: मुजीब उर रहमान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: राशिद खान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप: बांग्लादेश ने भारत को दिया 257 रन का लक्ष्य, हसन-लिटन ने जमाए अर्धशतक वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा के एशिया में 6,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले 7वें भारतीय बने वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम बांग्लादेश: रोहित शर्मा के एशिया में 200 वनडे छक्के पूरे, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम बांग्लादेश: शुभमन गिल ने लगाया विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: महमूदुल्लाह ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े अंतर से हराया वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: भारतीय टीम को लगा झटका, हार्दिक पांड्या आने वाले 2 मुकाबलों से बाहर हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025