NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस पैरालंपिक 2024: जानिए क्यों रजत पदक जीतने वाले नवदीप सिंह को मिल गया स्वर्ण 
    अगली खबर
    पेरिस पैरालंपिक 2024: जानिए क्यों रजत पदक जीतने वाले नवदीप सिंह को मिल गया स्वर्ण 
    नवदीप सिंह को मिल गया स्वर्ण (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

    पेरिस पैरालंपिक 2024: जानिए क्यों रजत पदक जीतने वाले नवदीप सिंह को मिल गया स्वर्ण 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 08, 2024
    09:56 am

    क्या है खबर?

    पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक F-41 स्पर्धा में भारत के नवदीप सिंह ने रजत पदक जीता था और ईरान के सादेग बेत सयाह ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।

    प्रतियोगिता के कुछ देर बाद ही नवदीप को इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दे दिया गया।

    दरअसल, ईरान के खिलाड़ी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद नवदीप के पदक का रंग बदल दिया गया है।

    यह मौजूदा खेलों में भारत का सातवां स्वर्ण है।

    कारण 

    ईरान के खिलाड़ी को किया गया अयोग्य घोषित

    अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का राजनीतिक संकेत देने से मना किया गया है।

    हालांकि, ईरान के सयाह ने स्वर्ण जीतने के बाद बार-बार आपत्तिजनक झंडा दिखाया। उनकी इन हरकतों से उनसे स्वर्ण पदक छीन लिया गया।

    बता दें कि ईरानी एथलीट को विश्व पैरा एथलेटिक्स नियमों और विनियमों के अनुच्छेद 8.1 का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

    प्रदर्शन 

    ऐसा रहा था नवदीप का प्रदर्शन

    नवदीप ने 47.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपना पहला, चौथा और आखिरी थ्रो में फाउल किया था।

    उन्होंने दूसरे, तीसरे और पांचवें प्रयास में क्रमशः 46.39, 47.32 और 46.06 मीटर थ्रो किया।

    चीन के सन पेंगजियांग को अब रजत पदक मिला है, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास 44.72 मीटर का किया था।

    इराक के वाइल्डन नुखाइलावी को 40.46 के साथ कांस्य पदक मिला है।

    नवदीप 

    भाला फेंक F-41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नवदीप 

    पानीपत में जन्में नवदीप इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने से चूक गए थे। वह उन खेलों में चौथे स्थान पर रहे थे।

    इस बार नवदीप पुरुषों के भाला फेंक F-41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं।

    उन्होंने इस साल की शुरुआत में विश्व पैरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

    उन्होंने 2017 में एशियाई यूथ पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

    भारत 

    भारत ने जीता अपना सातवां स्वर्ण

    भारत अंक तालिका में 16वें स्थान पर है।

    भारत ने 7 स्वर्ण के अलावा 9 रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे।

    पेरिस पैरालंपिक में पदक तालिका में पहले स्थान पर 216 पदक के साथ चीन है।

    दूसरे स्थान पर 120 पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन है। इस सूची में अमेरिका 102 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस पैरालंपिक 2024
    भाला फेंक
    एथलेटिक्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पेरिस पैरालंपिक 2024

    पेरिस पैरालंपिक 2024: इस बार कुल 84 भारतीय एथलीट्स लेंगे हिस्सा, जानिए सभी अहम बातें अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा गजब का रोमांच, इन भारतीय खिलाड़ियों ने थामा तिरंगा पेरिस
    पेरिस पैरालंपिक 2024:अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, मोना ने जीता कांस्य अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत को तीसरा पदक, प्रीति पाल ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य पेरिस

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स

    एथलेटिक्स

    एक बेटी की मां जिलना ने फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता दुती चंद
    105 साल की दादी ने बनाया रिकॉर्ड, 45.40 सेकंड्स में पूरी की 100 मीटर की दौड़ गुजरात
    सीनियर्स मुझ पर मसाज करने और कपड़े धोने का दबाव बनाते थे- दुती चंद ओडिशा
    2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: इवेंट से जुड़ी अहम बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे नीरज चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025