NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने अपने नाम किए 29 पदक, अंक तालिका में क्या है स्थिति? 
    अगली खबर
    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने अपने नाम किए 29 पदक, अंक तालिका में क्या है स्थिति? 
    नवदीप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया (तस्वीर: एक्स/@sportstarweb)

    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने अपने नाम किए 29 पदक, अंक तालिका में क्या है स्थिति? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 08, 2024
    09:23 am

    क्या है खबर?

    पेरिस पैरालंपिक 2024 में शनिवार को भारत ने 2 पदक अपने नाम किए। अब भारतीय दल के 29 पदक हो गए हैं।

    पहला पदक सिमरन ने 200 मीटर के टी-12 स्पर्धा में दिलाया। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    इसके बाद पुरुषों की भाला फेंक एफ-41 फाइनल में नवदीप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य हो गए हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

    स्थान

    अंक तालिका में क्या है भारत की स्थिति? 

    भारत अंक तालिका में 16वें स्थान पर है। पहले स्थान पर 216 पदक के साथ चाइना है। दूसरे स्थान पर 120 पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन है। अमेरिका 102 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

    टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे।

    नवदीप ने बड़े ही नाटकीय तरह से स्वर्ण पदक जीता। ईरान के खिलाड़ी बेत सयाह सादेघ,जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। वह बार-बार आपत्तिजनक झंडा प्रदर्शित कर रहे थे। इस कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।

    जीत

    ऐसे मिली नवदीप को जीत 

    नवदीप ने अपना पहला प्रयास फाइनल मुकाबले में फाउल कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 46.39 मीटर दूर थ्रो किया। इसके बाद इस खिलाड़ी का तीसरा प्रयास 47.32 मीटर दूर गया।

    सादेघ ने अपने पांचवें प्रयास में नवदीप को पीछे कर दिया और 47.64 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया।

    नवदीप इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेल में चौथे स्थान पर रहे थे। पिछले साल हांगझोऊ में एशियाई पैरा खेलों में भी यह खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा था।

    मुकाबला

    सिमरन ने ऐसे जीता मुकाबला 

    फाइनल मुकाबले में सिमरन ने सिर्फ 24.75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

    इस दौरान उनके गाइड अभय सिंह भी शामिल थे। बता दें कि, टी-12 वर्ग दृष्टिबाधित धावकों के लिए है, इसमें खिलाड़ी के साथ एक गाइड भी दौड़ता है।

    इस श्रेणी में भारत का पहला पदक है और पैरालंपिक में ट्रैक स्पर्धाओं में कुल मिलाकर केवल चौथा पदक है, जो सभी मौजूदा संस्करण में आए हैं। प्रीति पाल ने पहला पदक जीता था।

    बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

    नवदीप के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा,"अविश्वसनीय नवदीप ने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ-41 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उनकी सफलता उनके असाधारण जज्बे का प्रतिबिंब है। उन्हें बधाई। भारत खुश है।"

    सिमरन के लिए उन्होंने लिखा, "महिलाओं की टी-12 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीतने पर सिमरन शर्मा को बधाई, उनकी सफलता कई लोगों को प्रेरित करेगी। उत्कृष्टता और कौशल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।

    ट्विटर पोस्ट

    नवदीप के लिए प्रधानमंत्री का ट्वीट 

    The incredible Navdeep has won a Silver in the Men’s Javelin F41 at the #Paralympics2024! His success is a reflection of his outstanding spirit. Congrats to him. India is delighted. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/NfziEdoCbQ

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2024

    ट्विटर पोस्ट

    सिमरन के लिए प्रधानमंत्री का ट्वीट

    Congratulations to Simran Sharma as she wins a Bronze medal in the Women's 200M T12 event at the #Paralympics2024! Her success will inspire several people. Her commitment towards excellence and skills are noteworthy. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/naFECcPCY7

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस पैरालंपिक 2024
    भाला फेंक
    पैरालंपिक खेल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    पेरिस पैरालंपिक 2024

    पेरिस पैरालंपिक 2024: इस बार कुल 84 भारतीय एथलीट्स लेंगे हिस्सा, जानिए सभी अहम बातें अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा गजब का रोमांच, इन भारतीय खिलाड़ियों ने थामा तिरंगा पेरिस
    पेरिस पैरालंपिक 2024:अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, मोना ने जीता कांस्य अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत को तीसरा पदक, प्रीति पाल ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य पेरिस

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स

    पैरालंपिक खेल

    पैरालंपिक: निषाद कुमार ने जीता ऊंची कूद में रजत, विनोद को मिला डिस्कस थ्रो का कांस्य खेलकूद
    टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लेखारा ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास, योगेश ने जीता रजत अवनि लेखारा
    टोक्यो पैरालंपिक: देवेंद्र झाझरिया ने जीता रजत पदक, सुंदर सिंह को मिला कांस्य खेलकूद
    टोक्यो पैरालंपिक: विनोद कुमार को नहीं मिलेगा कांस्य पदक, आयोजकों ने घोषित किया अयोग्य खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025