NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पद्मश्री पुरस्कार: खेल जगत में इन दिग्गजों को मिला सम्मान, पूर्व क्रिकेटर भी शामिल  
    अगली खबर
    पद्मश्री पुरस्कार: खेल जगत में इन दिग्गजों को मिला सम्मान, पूर्व क्रिकेटर भी शामिल  
    क्रिकेट कोच गुरचरण सिंह बाएं (तस्वीर: ट्विटर/@Sahil_Malhotra1)

    पद्मश्री पुरस्कार: खेल जगत में इन दिग्गजों को मिला सम्मान, पूर्व क्रिकेटर भी शामिल  

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 26, 2023
    10:47 am

    क्या है खबर?

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पदम पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई है। यह सम्मान विभिन्न कार्यक्षेत्रों में दिया जाता है।

    इस बार खेल जगत से जुड़े तीन शख्सियत पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे, जिनमें पूर्व क्रिकेटर और कोच गुरचरण सिंह, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक एसआरडी प्रसाद और थांग-ता के प्रशिक्षक के शानाथोएबा शर्मा शामिल हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    गुरुचरण सिंह 

    क्रिकेट में योगदान के लिए गुरचरण सिंह को मिलेगा सम्मान

    साल 1935 में लाहौर में जन्में गुरचरण सिंह 1947 में विभाजन के समय भारत आ गए थे। उन्होंने पटियाला, पूर्वी पंजाब राज्य संघ, दक्षिणी पंजाब और रेलवे की टीमों का प्रतिनिधित्व किया और कोच बनने से पहले 37 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह भारत के लिए नहीं खेल सके।

    सफल क्रिकेट कोच गुरुचरण के शिष्यों में कीर्ति आजाद, मनिंदर सिंह, विवेक राजदान, अजय जडेजा, राहुल सांघवी और मुरली कार्तिक शामिल हैं। उन्हें बतौर कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार (1987) मिल चुका है।

    कलारीप्पयट्टू

    एसआरडी प्रसाद भी होंगे सम्मानित

    एसआरडी प्रसाद कलारीप्पयट्टू से ताल्लुक रखते हैं, जो एक प्रकार का मार्शल आर्ट्स है। उन्हें पांच साल की उम्र में कलारीप्पयट्टू सीखना शुरू कर दिया था और इसके बाद अपना पूरा जीवन इस मार्शल आर्ट्स के लिए समर्पित कर दिया है।

    प्रसाद के पिता स्वर्गीय श्रीधरन नायर इस आर्ट के दिग्गज थे, जिसके चलते उन्होंने भी इसी में अपनी रुचि दिखाई। प्रसाद को 79 साल की उम्र में पद्मश्री मिल रहा है।

    थांग-ता

    शानाथोएबा शर्मा ने थांग-ता में दिया है विशेष योगदान

    मणिपुर के स्थानीय मार्शल आर्ट्स 'थांग-ता' के दिग्गज कोच के शानाथोएबा शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

    थांग-ता एक मशहूर मणिपुरी मार्शल आर्ट्स है, जिसमें मुख्य रूप से तलवार और भालों का इस्तेमाल किया जाता है।

    यह लगभग 400 साल पहले राजा-महाराजाओं ने शुरू किया था और शानाथोएबा शर्मा ने इसमें विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

    दिलचस्प बात यह है कि, 'थांग-ता' को इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में भी शामिल किया गया है।

    पद्म पुरस्कार

    किन क्षेत्रों में मिलते हैं पद्म पुरस्कार?

    पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेलकूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

    पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।

    पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पद्मश्री
    खेल पुरस्कार
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची सुंदर पिचई

    खेल पुरस्कार

    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार क्रिकेट समाचार
    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न हॉकी समाचार
    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड खेल रत्न
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे राष्ट्रमंडल खेल

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पूर्व कोच डेरेन लेहमन ने बताया भारत में टेस्ट जीतने का फॉर्मूला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर कही अहम बातें, इस कदम को बताया टर्निंग प्वाइंट रोहित शर्मा
    त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, मंधाना और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक महिला क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के सभी समीकरणों पर एक नजर रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025