NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
    अगली खबर
    पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
    रिजवान और शफीक ने लगाए शतक (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

    पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 10, 2023
    10:25 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 344/9 का स्कोर बनाया।

    जवाब में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक (113) और मोहम्मद रिजवान (134*) के शतकों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया।

    यह विश्व कप इतिहास में किसी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में दर्ज की जीत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका से कुसल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रमा (108) ने शानदार शतक लगाए।

    इनके अलावा पथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारी (51) खेली और टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान से हसन अली ने 4 विकेट लिए।

    जवाब में पाकिस्तान ने 37 रन तक अपने 2 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में शफीक और रिजवान ने शतक लगाए और जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    जानकारी

    पाकिस्तान ने विश्व कप में श्रीलंका को 8वीं बार हराया 

    इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ अपना अजेय क्रम जारी रखा है। पाकिस्तान ने विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 8वीं जीत दर्ज की है।

    मेंडिस

    मेंडिस ने 65 गेंदों में जड़ा शतक 

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए मेंडिस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक महज 65 गेंदों में पूरा किया।

    वह 77 गेंदों में 122 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस आतिशी पारी में 14 चौके और 6 बेहतरीन छक्के भी जड़े।

    विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस श्रीलंका की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कुमार संगाकारा (70 गेंद) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    शतक

    विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने मेंडिस 

    मेंडिस विश्व कप के इतिहास में विश्व के छठे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं, हालांकि उनकी इस पारी के बाद भी श्रीलंका को जीत नहीं मिल सकी।

    विश्व कप में उनसे तेज शतक एडेन मार्करम (49 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2023), केविन ओब्रायन (50 गेंद, बनाम इंग्लैंड, 2011), ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2015), एबी डिविलियर्स (52 गेंद, बनाम वेस्टइंडीज, 2015) और इयोन मोर्गन (57 गेंद, बनाम अफगानिस्ता, 2019) ने लगाए हैं।

    सदीरा

    सदीरा ने लगाया अपना पहला शतक 

    श्रीलंका मध्यक्रम के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज करते हुए शतक जड़ा।

    यह समरविक्रमा के वनडे करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 82 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने मेंडिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की। वह 89 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट हुए।

    समरविक्रमा अब नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में शतक लगाने वाले श्रीलंका के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने।

    हसन

    हसन अली ने चटकाए 4 विकेट 

    हसन ने पारी के दूसरे ओवर में ही कुसल परेरा (0) को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया।

    नई गेंद से सफलता हासिल करने के बाद हसन ने पारी के 29वें ओवर में शतक लगा चुके कुसल मेंडिस को आउट किया। उन्होंने अपने अगले ओवर में ही चरित असलंका (1) को भी पवेलियन भेजा।

    इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने सदीरा समरविक्रमा (108) के रूप में अहम विकेट लिया। उन्होंने अपने 10 ओवर में 71 रन दिए।

    इमाम

    इमाम ने पूरे किए 3,000 रन 

    इमाम ने आज 12 गेंदों में 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर के 3,000 रन पूरे कर लिए।

    वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले विश्व क्रिकेट के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 67 पारियों में ये आंकड़ा छूआ। पहले नंबर पर हाशिम अमला (57 पारी) हैं।

    इमाम ने सलामी बल्लेबाज फखर जमान की बराबरी की है, जिन्होंने भी 67 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

    निसांका 

    निसांका ने लगाया अपना 10वां अर्धशतक 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को कुसल परेरा (0) के रूप में पहला झटका लग गया। शुरुआती झटके के बाद निसांका और मेंडिस ने शतकीय साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।

    निसांका ने 61 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

    यह उनके वनडे करियर का 10वां अर्धशतक रहा। उन्होंने मेंडिस के साथ मिलकर 102 रन की साझेदारी की।

    जानकारी

    श्रीलंका ने विश्व कप में बनाया अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    विश्व कप के इतिहास में श्रीलंकाई टीम ने आज अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (344/9) बनाया। बता दें कि इस वैश्विक प्रतियोगिता में श्रीलंका के सबसे बड़े स्कोर 398/5 (बनाम केन्या, 1996) और 363/9 (बनाम स्कॉटलैंड, 2015) हैं।

    शफीक 

    शफीक ने लगाया अपना पहला शतक 

    जीत के लिए मिले 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शफीक ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। एक समय पाकिस्तान ने 37 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, तब उन्होंने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शफीक 103 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड

    विश्व कप के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बने शफीक 

    शफीक को फखर जमान के बदले श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया।

    वह अब विश्व कप के डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने मोहसिन खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने विश्व कप डेब्यू में पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर (82 बनाम श्रीलंका, 1983) का रिकॉर्ड बनाया था।

    साझेदारी

    शफीक ने रिजवान के साथ साझेदारी में बनाए ये रिकॉर्ड्स

    शफीक ने रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 176 रन की साझेदारी की। यह विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट) है।

    यह पाकिस्तान की ओर से विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

    बता दें कि इस वैश्विक प्रतियोगिता में पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी वजाहतुल्लाह वस्ती और सईद अनवर ने 194 रन की बनाई थी।

    जानकारी

    विश्व कप में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा पाकिस्तानी बने शफीक 

    शफीक (23 साल और 324 दिन) विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा पाकिस्तानी बने हैं। उनसे युवा पाकिस्तानी सिर्फ इमाम उल हक हैं, जिन्होंने 23 साल और 195 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ (2019 विश्व कप में) शतक लगाया था।

    रिजवान

    रिजवान ने लगाया अपना तीसरा शतक 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान ने शानदार शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा और विश्व कप का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 97 गेंदों में पूरा किया।

    अपनी आज की पारी के दौरान रिजवान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 6,000 रन पूरे किए। वह पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये आंकड़ा छूने वाले 25वें बल्लेबाज बन गए हैं।

    रिजवान ने 121 गेंदों में नाबाद 134 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आज के मैच में मेंडिस, समरविक्रमा, रिजवान और शफीक ने शतक लगाए। यह विश्व कप के इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब किसी एक मैच में 4 बल्लेबाजों ने शतक लगे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन

    वनडे क्रिकेट

    रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान बने, जानिए अन्य का हाल वनडे विश्व कप 2023
    डेविन वार्नर ने विश्व कप में सबसे तेज पूरे किए 1,000 रन, तोड़ा सचिन-डिविलियर्स का रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    रविंद्र जडेजा ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया विकेटों का शतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे किए 3,500 वनडे रन, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से भी हुए बाहर शुभमन गिल
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड: विल यंग ने लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: ये 5 टीमें हैं इस बार का खिताब जीतने की प्रमुख दावेदार  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला भारत का वीजा वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड्स पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    गौतम गंभीर ने की बाबर आजम की तारीफ, कहा- उनकी गुणवत्ता का स्तर अलग वनडे विश्व कप 2023

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम पर हुई इतने करोड़ की बारिश  एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: एशिया कप में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: कुलदीप यादव ने बताई सफलता की वजह, रोहित शर्मा को दिया श्रेय कुलदीप यादव
    वनडे विश्व कप 2023: दासुन शनाका ही होंगे श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान- रिपोर्ट वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025