NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIFA: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इस खेल से पैसे कैसे कमाती है? जानिए रोचक आंकड़े
    खेलकूद

    FIFA: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इस खेल से पैसे कैसे कमाती है? जानिए रोचक आंकड़े

    FIFA: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इस खेल से पैसे कैसे कमाती है? जानिए रोचक आंकड़े
    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 21, 2022, 10:18 am 1 मिनट में पढ़ें
    FIFA: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इस खेल से पैसे कैसे कमाती है? जानिए रोचक आंकड़े
    FIFA विश्व कप 2022 की शुरुआत हो गई है (तस्वीर: FIFA)

    दुनियाभर में फुटबॉल के चाहने वालों की कमी नहीं है। फुटबॉल उन चुनिंदा खेलों में से है जिसे दुनिया के हर कोने में खेला जाता है। क्लब फुटबॉल हो या अंतरराष्ट्रीय मैच, सभी को देखने के लिए स्टेडियमों में लाखों की भीड़ जुटती है। जाहिर है इतने लोकप्रिय खेल से कमाई भी काफी अधिक होती होगी। इस खेल की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) विभिन्न माध्यमों से जमकर पैसा कमाती है, आइये इस पर नजर डालते हैं।

    फुटबॉल की लोकप्रियता

    FIFA खेलों के सबसे सफल संयोजन के लिए एक जानी-मानी संस्था है। इसने अपनी नीतियों और बौद्धिक क्षमता के कारण लगातार प्रगति की है। FIFA का मुख्यालय स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में है। इस खेल को सफल बनाने में सबसे बड़ा हाथ है इसके फैंस का। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की आबादी (आठ अरब) की आधी से भी अधिक जनसंख्या (लगभग पांच अरब) किसी न किसी माध्यम से इस FIFA विश्व कप के मैच देखेगी।

    कैसे होती है FIFA की कमाई?

    इस संस्था ने 2015-2018 के बीच विभिन्न माध्यमों से 640 करोड़ डॉलर (लगभग 52,200 करोड़ रुपये) कमाए थे। FIFA की कमाई का एक बड़ा भाग टीवी राइट्स बेचने से आता है। इस अवधि में संस्था ने इसके जरिए 460 करोड़ डॉलर (लगभग 37,600 करोड़ रुपये) कमाई की थी। FIFA की कमाई का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से भी आता है। इसी अवधि के दौरान संस्था ने विज्ञापनों के माध्यम से 166 करोड़ डॉलर (लगभग 13,500 करोड़ रुपये) कमाए थे।

    FIFA की कमाई के अन्य माध्यम

    संस्था की कमाई का एक अहम हिस्सा मैचों में दौरान टिकटों की ब्रिकी से भी आता है। फुटबॉल मैचों की दिवानगी का आलम ये है कि टिकटों को लेकर अक्सर मारामारी रहती है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, FIFA ने 2015-2018 के बीच टिकटों से 71.2 करोड़ डॉलर (लगभग 5,800 करोड़ रुपये) रुपये की कमाई की थी। हालांकि, टिकटों से होने वाली पूरी आय इस संस्था के पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी को जाती है।

    2018 विश्व कप की कमाई

    FIFA विश्व कप 2018 रूस में खेला गया था। इस दौरान इस संस्था ने 460 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। वहीं 2021 में कोई भी विश्व कप नहीं हुआ था, इस दौरान कमाई का आंकड़ा 76.6 करोड़ डॉलर रहा था।

    लाइसेंसिंग के जरिए भी होती है कमाई

    FIFA अपने ब्रांड के लाइसेंस के माध्यम से काफी कमाई प्राप्त करती है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी EA, फुटबॉल की एक लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स सीरीज का संचालित करती है, जिसमें वह FIFA के नाम का इस्तेमाल करती है। इस कंपनी ने सर्वोच्च संस्था के साथ 20 साल का करार किया है। इस करार के तहत भी FIFA को 2,000 करोड़ डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) की कमाई होती है। इसी तरह से संस्था लाइसेंस करके अन्य माध्यमों से भी कमाती है।

    फुटबॉल और क्रिकेट में जमीन-आसमान का अंतर

    फुटबॉल की क्रिकेट से तुलना करना सूरज को दीया दिखाने जैसा होगा। दोनों खेलों के सबसे बड़े टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि की ही तुलना की जाए तो अंतर साफ दिखता है। 2022 में होने वाले FIFA विश्व कप की विजेता टीम को लगभग 344 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं हाल ही में आयोजित हुए टी-20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड को सिर्फ 13 करोड़ रुपये मिले थे। फुटबॉल विश्व कप में लगभग 3,600 करोड़ की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।

    रविवार से शुरू हुआ फुटबॉल विश्व कप

    फुटबॉल का सबसे बड़ा इवेंट FIFA विश्व कप 2022 का आयोजन इस बार कतर में हो रहा है। रविवार 20 नवंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 18 दिसंबर तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    FIFA विश्व कप
    फुटबॉल समाचार
    FIFA
    FIFA विश्व कप 2022

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कंप्यूटर सिस्टम में डाटा क्षतिग्रस्त होने से हुई थी सैकड़ों उड़ानें रद्द अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने जीता 2023 'इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर' का खिताब रॉयल एनफील्ड हंटर 350
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड नासा
    वरुण धवन की 'भेड़िया' को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    फुटबॉल समाचार

    FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी को साइन करना चाहता है सउदी अरब का क्लब अल हिलाल लियोनल मेसी
    रोनाल्डो के नए क्लब अल-नासर का UAE में है बड़ा जलवा, जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ किया करार, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    FIFA

    FIFA विश्व कप 2022: विजेता और उपविजेता टीम को कितनी धनराशि मिलेगी? FIFA विश्व कप
    FIFA विश्व कप 2022: आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल समेत अन्य जानकारी FIFA विश्व कप
    FIFA विश्व कप की मेजबानी से कतर को क्या फायदा होगा? FIFA विश्व कप
    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    FIFA विश्व कप 2022

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण
    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल नोरा फतेही

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023