NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल और ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना है असंभव
    अगली खबर
    फुटबॉल और ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना है असंभव

    फुटबॉल और ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना है असंभव

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 14, 2019
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    फुटबॉल के महान खिलाड़ियों की बात आती है तो अक्सर लोग क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का नाम लेते हैं।

    इस बात में कोई शक नहीं है कि ये दोनों खिलाड़ी अदभुत हैं, लेकिन इनसे भी बड़े जादूगर थे ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले।

    ब्राज़ील ने अब तक कुल पांच बार वर्ल्ड कप जीता है जिसमें से तीन बार पेले वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

    जानें, पेले के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना असंभव है।

    हैट्रिक

    सबसे ज़्यादा हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी

    हैट्रिक लगाना किसी भी फुटबॉलर के लिए काफी बड़ी बात होती है और यदि आप लगातार यह कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आप काफी बड़े खिलाड़ी होंगे।

    फुटबॉलिंग करियर में सबसे ज़्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले के नाम दर्ज है जिन्होंने अपने करियर में कुल 92 हैट्रिक लगाई थी।

    पेले के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो (53) और लियोनल मेसी (52) हैट्रिक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

    फीफा वर्ल्ड कप

    सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी

    क्लब लेवल पर कोई भी खिलाड़ी कितने भी खिताब जीत ले, लेकिन हर खिलाड़ी के लिए वर्ल्ड कप का महत्व काफी ज़्यादा होता है।

    पेले ने अपने करियर में तीन बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है। उनके इस रिकॉर्ड का टूटना लगभग असंभव है।

    अपने करियर में दो बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले पेले को छोड़कर कुल 20 खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि, पेले की तरह लगातार दो बार कोई भी खिलाड़ी वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है।

    सांतोस

    सांतोस के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी

    सांतोस ब्राज़ील का सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब है और इस क्लब से कई महान खिलाड़ी निकले हैं।

    पेले भी सांतोस के लिए खेलते थे और क्लब के इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं।

    सांतोस के लिए खेलते हुए पेले ने 656 मैचों में 643 गोल दागे थे और उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी नए खिलाड़ी के लिए असंभव के समान है।

    405 गोल दागने वाले पेपे क्लब के दूसरे सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    पेले

    वर्ल्ड कप में बनाए गए पेले के कुछ रिकॉर्ड्स

    पेले ने 17 साल 244 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाई थी और वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    इसके अलावा वह 17 साल 249 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुके थे और सबसे कम उम्र में फाइनल खेलने वाले तथा उसमें गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

    1970 में सात असिस्ट करने वाले पेले एक वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी हैं।

    करियर गोल

    सबसे ज़्यादा करियर गोल करने का गिनीज रिकॉर्ड

    किसी भी फारवर्ड खिलाड़ी का खेल उसके गोल करने की क्षमता के हिसाब से ही आंका जाता है। बहुत से खिलाड़ी 200-300 गोल दागकर ही शानदार खिलाड़ियों की लिस्ट में आ जाते हैं।

    लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 650 से ऊपर गोल दागे हैं, लेकिन पेले इन दोनों से कहीं आगे थे।

    पेले ने अपने करियर में कुल 1361 मुकाबलों में 1283 गोल दागे थे और इसी कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फीफा विश्व कप
    ब्राजील फुटबॉल टीम
    पेले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फीफा विश्व कप

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फ्रांस
    बैलन डे ऑर: आशावान हैं ग्रीज़मन लेकिन अवार्ड के लिए ग्रस्त नहीं बैलन डे ऑर
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच FIFA
    आधी से ज़्यादा दुनिया ने लाइव देखा फीफा वर्ल्ड कप 2018, फीफा ने जारी किए आंकड़े फुटबॉल समाचार

    ब्राजील फुटबॉल टीम

    ब्राज़ील के लिए नेमार ने बनाया एक और रिकॉर्ड, छोड़ सकते हैं कई दिग्गजों को पीछे नेमार
    #NeymarVsMbappe: जानें, 20 की उम्र के आंकड़ों के अनुसार नेमार और एम्बाप्पे में कौन है बेहतर नेमार

    पेले

    किस्से फुटबॉल के: लकी जर्सी खोने से गई पेले की फॉर्म, फिर खोजने में लगा जासूस फीफा विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025