NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: हरियाणा में कल से शाम 6 बजे बंद होंगे बाजार, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: हरियाणा में कल से शाम 6 बजे बंद होंगे बाजार, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: हरियाणा में कल से शाम 6 बजे बंद होंगे बाजार, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 22, 2021
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हरियाणा में भी तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने अब सख्ती बरतते हुए पाबंदियों को लागू करना शुरू कर दिया है।

    इसके तहत सरकार ने शुक्रवार से राज्य में शाम 6 बजे सभी बाजारों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

    इसके अलावा सभी गैर-जरूरी भीड़ वाले कार्यक्रम और समारोह पर पाबंदी लगाई है। हालांकि, सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की संभावना से इनकार कर दिया है।

    हालात

    हरियाणा में बुधवार को आए 9,623 नए मामले

    हरियाणा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि राज्य में बुधवार को संक्रमण के 9,623 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई है।

    इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,81,247 पर पहुंच गई है। इनमें से 3,528 मरीजों की मौत हो चुकी और 3,22,297 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 55,422 पर पहुंच गई है।

    आदेश

    राज्य में शाम 6 बजे बंद होंगे सभी बाजार- विज

    बढ़ते मामलों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कई पाबंदियों का ऐलान किया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के दो तरीके हैं। एक लॉकडाउन है, जिसे हम लगाना नहीं चाहते। दूसरा है कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करना। वह हम करना चाहते हैं। हमने कल से सभी दुकानों को शाम 6 बजे से बंद करने का निर्णय लिया है। गैर जरूरी कार्यक्रमों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है।'

    जानकारी

    उपखंड अधिकारी की अनुमति से कर सकेंगे कार्यक्रम आयोजित- विज

    स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि राज्य में सभी गैर जरूरी कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, लेकिन पूर्व निर्धारित शादी समारोह को सरकार द्वारा निर्धारित की गई लोगों की संख्या के साथ आयोजित करने के लिए आयोजक को सक्षम उपखंड अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

    लॉकडाउन

    राज्य में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- खट्टर

    इधर, बढ़ते संक्रमण के मामलों के बाद राज्य में लॉकडाउन लागू करने की संभावनाओं को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'हरियाणा में वर्तमान में चल रहे उद्योगों को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है। जिन बाजारों में भीड़ होती है वहां पर हम शाम 6 बजे के बाद दुकानों को सख्ती से बंद करने की योजना बना रहे हैं।'

    पाबंदी

    राज्य में लागू है ये पाबंदियां

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए गत 12 अप्रैल को राज्य में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी। इसमें बिना वजह लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र करने भी पाबंदी लगाई गई है।

    इसी तहर इनडोर कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोग और खुली जगह पर अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की सीमा तय की है।

    योजना

    सरकार ने बनाई धरने पर बैठे किसानों को संक्रमण से बचाने की योजना

    प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार धरने पर बैठे किसानों को कोरोना से बचाने की तैयारी में जुट गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरियाणा की सीमा पर बैठे किसानों के साथ एक बैठक करेंगे। इसमें उन्हें कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान नेताओं की सहमति के बाद विभाग अपना काम शुरू करेगा।

    उन्होंने किसानों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    मनोहर लाल खट्टर
    अनिल विज
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO
    DGMO वार्ता: भारत और पाकिस्तान के बीच बनी एक भी गोली न चलाने पर सहमति भारतीय सेना
    डोनाल्ड ट्रंप का दावा- व्यापार का वादा करने के बाद शांत हुए भारत और पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप
    IPL इतिहास में KKR की ओर से पहला मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं?  कोलकाता नाइट राइडर्स

    हरियाणा

    कृषि कानून: सरकार और किसानों के बीच आज होने वाली बैठक कल तक के लिए टली पंजाब
    महिला किसान दिवस: आंदोलनकारी महिलाओं ने किया साफ- वापस जाने का कोई सवाल नहीं दिल्ली
    गणतंत्र दिवस: किसानों की पुलिस को दो टूक, आउटर रिंग रोड पर ही निकालेंगे ट्रैक्टर रैली दिल्ली पुलिस
    गुरुग्राम: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार वैक्सीन समाचार

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा में शुरू हुआ शराब का उत्पादन, दुष्यंत चौटाला ने बताई क्या है वजह हरियाणा
    कोरोना वायरस: रेड जोन में रखे जाएंगे हरियाणा के 20 जिले- रिपोर्ट भारत की खबरें
    हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो हरियाणा
    कोरोना वायरस: हरियाणा के 12 जिले ग्रीन जोन घोषित, जरुरी सामान के लिए लॉन्च हुई ऐप हरियाणा

    अनिल विज

    हरियाणा: खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार, केवल एक महिला को मिली जगह हरियाणा
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    अधिकारियों ने दो युवतियों का पासपोर्ट बनाने से किया इनकार, कहा- नेपाली लगती हैं हरियाणा
    हरियाणा: CID विवाद थमने के बाद भी खट्टर और विज के बीच क्यों जारी है तनातनी? हरियाणा

    कोरोना वायरस

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान झारखंड
    दिल्ली HC की केंद्र को फटकार, कहा- उद्योग ऑक्सीजन का इंतजार कर सकते हैं, मरीज नहीं दिल्ली
    अनिल कपूर ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक, बोले- घर में सुरक्षित रहो कोरोना वायरस के मामले
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025