NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप
    देश

    हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप

    हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2021, 03:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते मामलों के बीच देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत मची हुई है। इसके बीच बुधवार को दिल्ली में ऑक्सीजनों की नई खेप पहुंच गई है। इसके बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर उनकी ऑक्सीजन लूटने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन पर दिल्ली को ऑक्सीजन सप्लाई करने का दबाव बनाया जा रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लगाया आरोप

    स्वास्थ्य मंत्री विज ने ट्वीट करते हुए दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, 'हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को ऑक्सीजन की सप्लाई करें। हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा है। कल हमारा ऑक्सीजन टैंकर फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए दिल्ली होते हुए जा रहा था। दिल्ली सरकार ने हमारा टैंकर लूट लिया। इसके बाद मैंने आदेश जारी किए हैं कि जो भी टैंकर जाएगा उसे पुलिस सुरक्षा के साथ भेजा जाएगा।'

    अन्य राज्यों में सप्लाई के कारण हरियाणा में आई ऑक्सीजन की किल्लत

    बता दें कि हरियाणा के कुछ ऑक्सीजन उत्पादक पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में भी आपूर्ति करते हैं। यही कारण है कि हरियाणा को पूरा स्टॉक नहीं मिल पाता है। ऐसे में सरकार ने अब उत्पादकों को पहले राज्य में आपूर्ति करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि महामारी की इस लहर में हर जरूरतमंद को आपदा के समय ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सरकार के पास हर ग्रेड के हजारों ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं।

    सिविल अस्पतालों में नहीं बन पाए ऑक्सीजन आउटलेट

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2020 में 14 करोड़ रुपये का बजट हर जिले के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने के लिए जारी किया था। इसके बाद भी सार्वजनिक निर्माण और बिजली विभाग ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।

    हरियाणा में अब आधार कार्ड से मिलेगी रेमडेसिवीर

    इधर, स्वास्थ्य मंत्री विज ने कोरोना संक्रमण के उपचार में काम आने वाली रेमडेसिवीर की सप्लाई को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब आधार कार्ड के जरिए इसकी सप्लाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ड्रग विभाग के अफसरों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा रेमडेसिवीर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी को भी तैनात कर दिया गया है। इस इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

    दिल्ली में है ऑक्सीजन की सबसे अधिक किल्लत

    कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली के अस्पतालों पर प्रचंड दबाव है। अस्पतालों में न केवल सभी बेड्स भर गए, बल्कि उनमें ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत। मंगलवार शाम ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने GTB अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि अस्पताल के पास सिर्फ चार घंटे का ऑक्सीजन है। ऐसे में यदि समय पर अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं पहुंची तो बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

    दिल्ली में हुई 10,500 घन मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति

    बता दें कि ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली के कुछ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को सुबह करीब 10,500 घट मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। अधिकारियों ने बताया कि गंगाराम अस्पताल को निजी विक्रेताओं ने तड़के तीन बजे 4,500 घन मीटर और एक अन्य अस्पताल को 6,000 घन मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। इससे बड़ा संकट टल गया है। उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन के गुरुवार सुबह 9 बजे तक चलने की संभावना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    दिल्ली सरकार
    अनिल विज
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब दिल्ली
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा अरविंद केजरीवाल
    AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है? आम आदमी पार्टी समाचार

    अनिल विज

    हरियाणा सरकार की मैडन फार्मा पर कार्रवाई, कफ सिरप के उत्पादन पर लगाई रोक हरियाणा
    हरियाणा: वैक्सीन नहीं लगवाने वाले 15-18 वर्ष के छात्रों को नहीं मिलेगा स्कूल में प्रवेश हरियाणा
    हरियाणा: भिवानी के खनन क्षेत्र में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 10 अन्य लापता हरियाणा
    गुरूग्राम: मुख्यमंत्री खट्टर बोले- खुले में नहीं होगी नमाज, पुरानी मंजूरियां वापस ली गईं दिल्ली

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023