NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो पैरालंपिक: मनीष ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत पदक
    खेलकूद

    टोक्यो पैरालंपिक: मनीष ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत पदक

    टोक्यो पैरालंपिक: मनीष ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत पदक
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 04, 2021, 09:21 am 1 मिनट में पढ़ें
    टोक्यो पैरालंपिक: मनीष ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत पदक
    शनिवार की सुबह भारत को मिले दो और पदक

    टोक्यो पैरालंपिक में शनिवार की सुबह भारत के लिए दोहरी खुशियां लेकर आई है। मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल (SH1) इवेंट में भारत ने दो पदक हासिल किए हैं। 19 साल के युवा निशानेबाज मनीष नरवाल ने इवेंट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा सिंहराज अधाना को इस इवेंट का रजत पदक मिला है। अधाना ने इस पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    SAI मीडिया ने किया ट्वीट

    MANISH wins GOLD🔥🔥

    Manish Narwal wins 🥇 in Mixed 50m Pistol SH1 Final with a score of 218.2 to set the new #Paralympics Record

    Manish also holds World Record in this category🙂

    Outstanding performance by Manish to win 2️⃣ 🥇 in shooting at Tokyo#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/ZQiYBqr8Dd

    — SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021

    मनीष ने की शानदार वापसी

    10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट की क्वालीफिकेशन टॉप करने के बाद फाइनल में सातवें स्थान पर रहने वाले मनीष ने इस बार शानदार वापसी की। मनीष अधिकतर समय पांचवें स्थान पर रहे थे, लेकिन अंत चार शॉट से उन्होंने पूरा खेल पलट दिया। मनीष ने एक बार पहला स्थान हासिल किया तो फिर लगातार परफेक्ट 10 का स्कोर हासिल करते हुए उस पर अपना कब्जा जमाए रखा और स्वर्ण अपने नाम किया।

    पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाकर मनीष ने जीता स्वर्ण

    मनीष ने 218.2 प्वाइंट हासिल करते हुए स्वर्ण जीता है जो पैरालंपिक का नया रिकॉर्ड भी हो गया है। इसके अलावा मनीष के नाम इस वर्ग का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।

    सिंहराज ने जीता टोक्यो में दूसरा पदक

    सिंहराज ने क्वालीफिकेशन राउंड में 536 प्वाइंट हासिल किए थे और चौथे स्थान पर रहे थे। फाइनल में 216.7 प्वाइंट हासिल करके सिंहराज ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। इस पैरालंपिक में यह सिंहराज का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने बीते मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट का कांस्य पदक अपने नाम किया था। 39 साल के सिंहराज पैरालंपिक में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय निशानेबाज बने थे।

    पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं अवनि

    भारतीय पैरा निशानेबाज अवनि लेखारा ने बीते शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह 445.9 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। 19 वर्षीया अवनि का यह टोक्यो खेलों में दूसरा पदक था। इससे पहले वह 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं। अवनि पैरालंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

    अब तक 15 पदक जीत चुका है भारत

    टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक 15 पदक जीत चुका है और यह उनका सबसे बेहतरीन पैरालंपिक हो गया है। भारत को सबसे अधिक आठ पदक एथलेटिक्स में मिले हैं। अवनि और मनीष ने निशानेबाजी में और सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। ऊंची कूंद में भारत को तीन, निशानेबाजी और टेबल टेनिस में एक-एक रजत पदक मिले हैं। निशानेबाजी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में एक-एक कांस्य मिला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    निशानेबाजी
    पैरालंपिक खेल

    ताज़ा खबरें

    न्यूजीलैंड: समुद्र में तैरता मिला 3.2 टन कोकीन, 30 साल तक आपूर्ति के लिए पर्याप्त न्यूजीलैंड
    लेब्रोन जेम्स बने NBA में सर्वाधिक करियर प्वाइंट बनाने वाले खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स
    सलमान खान ने पूरी की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, साझा किया पोस्ट सलमान खान
    नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पहली बार मुख्य बेल्ट में छोटे एस्ट्रोयड का लगाया पता  नासा

    निशानेबाजी

    26 साल की निशानेबाज ने की आत्महत्या, चार महीनों में आत्महत्या करने वाली चौथी भारतीय निशानेबाज आत्महत्या
    टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखारा ने जीता दूसरा पदक, अब कांस्य पदक अपने नाम किया अवनि लेखारा
    टोक्यो पैरालंपिक: सिंहराज अधाना ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक पैरालंपिक खेल
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स

    पैरालंपिक खेल

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल अंतरिक्ष
    #NewsBytesExclusive: जब फाइनल से पहले चोटिल हुए पैरालंपिक पदक विजेता शरद, भगवत गीता ने की मदद शरद कुमार
    पैरालंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर अवनि लेखारा
    टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023