NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI ने IPL सीजन 2024-2028 के शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए टेंडर मांगे, रखी ये शर्तें
    अगली खबर
    BCCI ने IPL सीजन 2024-2028 के शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए टेंडर मांगे, रखी ये शर्तें
    IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को होगी नीलामी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    BCCI ने IPL सीजन 2024-2028 के शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए टेंडर मांगे, रखी ये शर्तें

    लेखन रजत गुप्ता
    Dec 12, 2023
    10:46 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 2024-2028 के लिए शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए निविदा आमंत्रित कीं हैं।

    IPL की गवर्निंग काउंसिल ने शीर्षक प्रायोजक अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोलियां आमंत्रित करने को कहा है।

    बोली लगाने के लिए संस्थाओं को 'निविदा के लिए निमंत्रण' (ITT) दस्तावेज खरीदना होगा, जिसकी कीमत वस्तु एवं सेवा कर (GST) के साथ 5.9 लाख रुपये है।

    निविदा

    क्या है पूरी प्रक्रिया?

    IPL की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक पार्टियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ITT की खरीद के लिए किए गए भुगतान का विवरण ipltitlesponsor2023.itt@bcci.tv पर ईमेल करें।

    बोली जमा करने के इच्छुक किसी भी पक्ष को ITT खरीदना आवश्यक है। केवल ITT में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले ही बोली लगाने के लिए पात्र होंगे।

    बता दें कि केवल ITT खरीदने से कोई भी पक्ष बोली लगाने का हकदार नहीं होगा।

    शर्तें

    ये पार्टियां नहीं लगा सकतीं बोली

    शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए कुछ ब्रांड श्रेणियां बोली नहीं लगा सकती हैं। इनमें एल्कोहल उत्पाद, सट्टेबाजी, क्रिप्टोकरेंसी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग शामिल नहीं), तम्बाकू और जिससे सार्वजनिक नैतिकता को ठेस पहुंचने की संभावना हो ऐसे ब्रांड को शामिल किया गया है।

    इसके अलावा शीर्षक प्रायोजक के लिए इच्छुक पार्टियों द्वारा प्रस्तुत की गई उच्चतम बोली टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के 'राइट टू मैच'(RTM) का उपयोग करने के अधीन होगी।

    टाटा

    RTM का कैसे उपयोग कर सकता टाटा?

    BCCI और टाटा के बीच पिछले शीर्षक प्रायोजक समझौते के अनुसार, BCCI को ITT प्रक्रिया के अनुसार शीर्षक प्रायोजन अधिकार के लिए प्राप्त उच्चतम बोली राशि के बारे में टाटा को सूचित करना आवश्यक है।

    टाटा के पास वित्तीय बोलियां खुलने की तारीख के 5 कार्य दिवसों के भीतर उच्चतम बोली का मिलान करने का अधिकार होगा।

    अगर टाटा उच्चतम बोली के बराबर होने के अपने अधिकार का प्रयोग करता है, तो टाटा को शीर्षक प्रायोजन अधिकार मिल जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज  सैम कर्रन
    हार्दिक पांड्या का IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े हार्दिक पांड्या
    IPL में MI से खेलते हुए कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हार्दिक पांड्या
    IPL 2024: ड्वेन प्रिटोरियस चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए, जानिए कारण चेन्नई सुपरकिंग्स

    BCCI

    जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से कर सकते हैं वापसी- जय शाह जसप्रीत बुमराह
    वनडे विश्व कप 2023 का संशोधित कार्यक्रम 2-3 दिनों में घोषित किया जाएगा- जय शाह वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023 में होगा केवल फिजिकल टिकट का इस्तेमाल, नहीं मिलेंगे ई-टिकट- जय शाह वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियम का दौरा कर रही ICC की टीम, दिए सुझाव इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    टी-20 क्रिकेट

    WPL 2024 नीलामी: वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.30 करोड़ में खरीदा, जानिए आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया सिकंदर रजा
    WPL 2024 नीलामी: वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: सब्बिनेनी मेघना को RCB ने 30 लाख रुपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    गौतम गंभीर ने की ब्रॉडकास्टर्स की आलोचना की, कहा- आप PR मशीनरी नहीं बन सकते  गौतम गंभीर
    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, तीसरा टी-20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WPL 2024: नीलामी में बिकी शीर्ष 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानिए  विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025