Page Loader
WPL 2024 नीलामी: सब्बिनेनी मेघना को RCB ने 30 लाख रुपये में खरीदा
सब्बिनेनी मेघना को मिल गया ठिकाना (तस्वीर: एक्स/@ICC)

WPL 2024 नीलामी: सब्बिनेनी मेघना को RCB ने 30 लाख रुपये में खरीदा

Dec 09, 2023
06:32 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में नीलामी हुई। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज सब्बिनेनी मेघना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 30 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। पिछले सीजन में वह गुजरात जायंट्स (GG) का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। WPL के पहले सीजन में उनका बेस प्राइस 30 लाख था और GG ने उन्हें इसी कीमत पर खरीदा था।

प्रदर्शन

WPL 2023 में मेघना के आंकड़े

WPL 2023 में मेघना के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 13.50 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ उन्होंने 31 रन की पारी खेली थी। यह लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लीग में उन्होंने 14 चौके भी लगाए थे। इस दौरान वह एक भी छक्का नहीं लगा सकी थीं। पिछले सीजन मेघना 1 बार डक का शिकार भी हुई थीं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेघना का प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेघना के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 16 पारियों में 18.42 की औसत और 102.78 की स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन है। साथ ही 3 वनडे की 3 पारियों में मेघना ने 114 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 और स्ट्राइक रेट 108.57 की रही है।