Page Loader
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया
पहले मुकाबले में सिकंदर रजा चुने गए थे प्लेयर ऑफ द मैच (तस्वीर: एक्स/@ZimCricketv)

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया

Dec 09, 2023
06:19 pm

क्या है खबर?

आयरलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 मैचा की सीरीज खेली जा रही है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले को 1 विकेट से अपने नाम किया था। गुरुवार को पहले मैच के दौरान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा आयरिश खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रजा पर 2 मुकाबलों का प्रतिबंध लगा दिया है। वह अब टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

बयान

अंपायर ने किया बीच-बचाव

जिम्बाब्वे क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिकंदर की जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैम्फर के साथ तीखी नोकझोंक हुई। वह दोनों पर हमला करने के लिए आगे बढ़े और अंपायर ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सिकंदर को इसके लिए 2 डिमेरिट अंक मिले, जिससे पिछले 24 महीनों में उनके 4 अंक हो गए और उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है।

प्रदर्शन

लिटिल और कर्टिस को 1-1 डिमेरिट अंक मिला

लिटिल और कर्टिस को 1-1 डिमेरिट अंक मिला है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। सिकंदर की अनुपस्थिति में सीन विलियम्स शेष 2 टी-20 में जिम्बाब्वे की कमान संभालेंगे। पहले टी-20 में सिकंदर ने 42 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए थे। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।