NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में MI से खेलते हुए कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL में MI से खेलते हुए कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    MI के साथ 4 खिताब जीत चुके हैं हार्दिक (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL में MI से खेलते हुए कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 25, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात टाइटंस (GT) की सफलतापूवर्क कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नई टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक अब मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में जाने वाले हैं।

    इस बारे में जल्द ही आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है।हार्दिक पहले भी MI से खेल चुके हैं।

    आइए MI की ओर से खेलते हुए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    MI से अच्छा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन

    हार्दिक ने 2015 में MI के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने 7 सीजन तक इस टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए।

    गेंदबाजी में उन्होंने 31.26 की औसत के साथ 42 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा।

    MI ने 2022 संस्करण के लिए हार्दिक को रिटेन नहीं किया था।

    जानकारी

    MI से 4 खिताब जीत चुके हैं हार्दिक

    MI ने पहली बार हार्दिक को साल 2015 में 10 लाख रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीतने वाली MI टीम का हिस्सा रहे थे।

    रिलीज

    MI ने हार्दिक को क्यों किया था रिलीज?

    हार्दिक 2020 और 2021 सीजन में फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे। पीठ के निचले हिस्से में चोट के चलते वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे और इन 2 सीजन में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेले थे।

    2020 में उन्होंने 281 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 में उन्होंने केवल 127 रन बनाए थे।

    IPL 2022 से पहले MI ने रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया और हार्दिक को रिलीज किया था।

    GT

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने जीता है खिताब 

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने अपने पहले संस्करण (2022) में ही खिताब पर कब्जा जमाया।

    IPL 2023 में GT को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने हराया और टीम उपविजेता रही।

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने 31 में से 22 मुकाबले जीते हैं और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    GT की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने 30 पारियों में 37.86 की औसत से 833 रन बनाए।

    आंकड़े

    शानदार रहा है हार्दिक का IPL करियर

    हार्दिक ने अब तक 123 IPL मैच खेले हैं। इसकी 115 पारियों में उन्होंने 30.38 की औसत से 2,309 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.86 की रही है।

    उन्होंने इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 33.26 की औसत और 8.8 की इकॉनमी रेट से 53 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्दिक पांड्या
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    हार्दिक पांड्या

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा वाइड गेंद, शीर्ष पर भुवनेश्वर भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या बना सकते खास रिकॉर्ड, लेने होंगे 3 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हुए कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या ने बताया कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    तिलक वर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट  गौतम गंभीर
    IPL 2024 में MI के गेंदबाजी कोच होंगे लसिथ मलिंगा, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह- रिपोर्ट  शेन बॉन्ड
    गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट  गौतम गंभीर
    जब खिलाड़ी देश के लिए खेलें तो उन्हें IPL के नजरिए से देखना बंद करें- अश्विन एशिया कप क्रिकेट

    IPL 2023

    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रिजर्व डे पर भी बारिश आने पर कौन होगा विजेता? जानिए मौसम का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में CSK ने जीते हैं 4 खिताब, जानिए कब-कब चैंपियन बनी टीम  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का पावरप्ले में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025