NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज 
    अगली खबर
    IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज 
    IPL 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 25, 2023
    03:07 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी में एक महीने से भी कम समय बचा है।

    सभी फ्रेंचाइजियों के पास आगामी टूर्नामेंट से पहले अपनी रिटेन्शन सूची की घोषणा करने के लिए 26 नवंबर तक का समय है।

    ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो अपने मूल्य टैग के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं और उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

    आइए इस खबर के बारे में अधिक जानते हैं।

    #1

    लॉकी फर्ग्यूसन 

    लॉकी फर्ग्यूसन पिछले सीजन में 10.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में लौटे थे।

    गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड के बाद उन्हें 2022 की नीलामी में इतनी ही राशि में खरीदा था।

    हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण फर्ग्यूसन पिछले सीजन में केवल 3 मैचों में ही खेल पाए थे।

    अकिलिस चोट से जूझते हुए ही उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए वनडे विश्व कप खेला है, इसलिए KKR अन्य विकल्पों पर विचार कर सकता है।

    #2

    हैरी ब्रूक

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को पिछली नीलामी में 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    उन्होंने पिछले सीजन में 11 मैचों में 190 रन बनाए थे जिसमें KKR के खिलाफ एक शतक भी शामिल था।

    SRH को उम्मीद थी कि ब्रूक एक जबरदस्त ओपनर होंगे, लेकिन वह भारत की धीमी पिचों पर संघर्ष करते हुए नजर आए।

    उनकी खराब फॉर्म और ऊंची कीमत के कारण उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

    #3

    एनरिक नोर्खिया 

    एनरिक नोर्खिया के करियर में चोटें एक बड़ी चिंता रही हैं।

    स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाए थे और एनवक्त पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

    नोर्खिया को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2022 की नीलामी में 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

    इस स्पीडस्टर ने पिछले सीजन में 10 विकेट लिए थे। उनकी लगातार चोटें उन्हें इस बार रिलीज करा सकती है।

    #4

    वनिंदु हसरंगा 

    वनिंदु हसरंगा एक अन्य खिलाड़ी हैं जो चोट के कारण वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाए थे।

    2022 की नीलामी में उन्हें RCB ने 10.75 करोड़ में खरीदा गया था। इस लेग स्पिनर ने IPL 2022 में 26 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

    हालांकि, पिछले सीजन में वह 9 विकेट ही ले पाए थे। हसरंगा ने पिछले सीजन में 14 में से 8 मैच ही खेले थे। ऐसी संभावना ही कि उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

    #5

    सैम कर्रन 

    सैम कर्रन पिछली नीलामी में सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाले खिलाड़ी बने थे। पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन्हें 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    हालांकि, उनका प्रदर्शन उसके अनुरूप नहीं था। उन्होंने 27.60 की औसत से 276 रन बनाए और 10.22 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए थे।

    PBKS आगामी नीलामी में फंड को व्यवस्थित करने के लिए उन्हें रिलीज कर सकता है, जिसका इस्तेमाल वह अन्य खिलाड़ियों के लिए करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सैम कर्रन
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर पर हुए 1 करोड़ फॉलोअर्स, फ्रेंचाइजी ने जताया आभार चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया लखनऊ सुपर जायंट्स
    गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट  गौतम गंभीर
    IPL 2024 में MI के गेंदबाजी कोच होंगे लसिथ मलिंगा, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह- रिपोर्ट  शेन बॉन्ड

    सैम कर्रन

    IPL 2019 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन खिलाड़ियों ने कीमत और उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020 नीलामी: रिलीज किए गए इन पांच खिलाड़ियों के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां क्रिस लिन
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL: गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कहा अलविदा, कोलकाता नाइट राइडर्स का थामा हाथ  गौतम गंभीर
    श्रीलंका क्रिकेट टीम निलंबन के बावजूद भी खेल पाएगी अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए कैसे मिली अनुमति श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए अन्य की स्थिति  ICC रैंकिंग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी- रिपोर्ट्स  हार्दिक पांड्या

    टी-20 क्रिकेट

    एडम जैम्पा टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं यशस्वी जायसवाल, जानिए उनके शानदार आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025