LOADING...
ISRO भविष्य में इन बड़े अंतरिक्ष मिशनों को करेगा लॉन्च 
ISRO भविष्य में कई बड़े अंतरिक्ष मिशनों को लॉन्च करेगा

ISRO भविष्य में इन बड़े अंतरिक्ष मिशनों को करेगा लॉन्च 

Sep 17, 2024
10:56 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल कर जा रहा है। ISRO ने आने वाले कुछ सालों में कई बड़े अंतरिक्ष मिशनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें गगनयान-1, चंद्रयान-4, मंगलयान-2, शुक्रयान-1 और नासा-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) मिशन शामिल हैं। बता दें कि पूर्व में लॉन्च हुए ISRO के चंद्रयान-3 और मंगलयान-1 मिशन ने बड़ी सफलता हासिल की और इतिहास बनाई थी।

मिशन

अगले साल लॉन्च होगा गगनयान मिशन

गगनयान मिशन: ISRO अगले साल गगनयान मिशन को लॉन्च कर सकता है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम को पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में ले जाया जाएगा और 3 दिन समय बिताने के बाद उन्हें पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। चंद्रयान-4 मिशन: 2027 में ISRO चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करेगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल लेना और उन्हें अध्ययन के लिए पृथ्वी पर वापस लाना होगा।

मिशन

मंगलयान-2 और शुक्रयान-1 भी होगा लॉन्च

मंगलयान-2: इस मिशन को ISRO 2021 में लॉन्च कर सकता है। मिशन के तहत एक ऑर्बिटर, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और रडार से लैस अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा। इसमें एक रोवर और हेलीकॉप्टर भी शामिल करने की योजना है। इसके तहत मंगल के वायुमंडल और जलवायु का अध्ययन किया जाएगा। शुक्रयान-1: ISRO शुक्रयान-1 मिशन को भी जल्द लॉन्च करने की योजना बना रहा, जो शुक्र ग्रह के वातावरण का अध्ययन करेगा। यह अपने साथ हाई-रेजोल्यूशन वाला रडार ले जाएगा।

मिशन

नासा के साथ मिलकर लॉन्च होंगे ये मिशन

NISAR मिशन: नासा, ISRO के साथ मिलकर NISAR मिशन लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली रडार वाला सैटेलाइट भेजा जाएगा, जो पृथ्वी की कक्षा में रहते हुए हर 12 दिन में धरती और ग्लेशियर का विश्लेषण करेगा। एक्सिओम-4 मिशन: यह भी नासा और ISRO का साझा मिशन है, जिसके तहत 4 अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS)जाएंगे, जिसमें से ISRO से शुभांशु शुक्ला शामिल होंगे।