
यह कंपनी बना रही ऐसा विमान, बिना रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचा देगा
क्या है खबर?
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दशकों पहले एक दोबारा इस्तेमाल करने योग्य अंतरिक्ष विमान बनाने की योजना बनाई थी।
रेडियन एयरोस्पेस नामक एक अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी अब नासा की दशकों पुरानी इस योजना को दोबारा जिंदा करने जा रही है।
रेडियन एयरोस्पेस ने अगले कुछ वर्षों में अपने रेडियन वन अंतरिक्ष विमान का परीक्षण करने की योजना बनाई है। अगर यह विमान बन जाता है तो यह अंतरिक्ष पर्यटन क्षेत्र में क्रांति ला सकता है।
खासियत
क्या होगी इस विमान की खासियत?
अंतरिक्ष विमान लोगों और छोटे पेलोड को कम खर्च में अंतरिक्ष में ले जा सकता है। रेडियन वन ऐसा अंतरिक्ष विमान होगा, जो 100 बार तक पूरी तरह से दोबारा उपयोग करने लायक होगा और एक बार में 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा सकेगा।
रेडियन एयरोस्पेस ने 2022 में इसके लिए 2.8 करोड़ डॉलर (लगभग 235 करोड़ रुपये) जुटाए।
कंपनी ने CNN को बताया कि वह इस साल एक स्केल मॉडल का परीक्षण करने की योजना बना रही है।
योजना
नासा 1990 के दशक में बनाई थी योजना
नासा ने 1990 के दशक में X-33 नामक एक अंतरिक्ष विमान प्रोटोटाइप विकसित करने पर विचार किया था, लेकिन तकनीकी मुद्दों का हवाला देते हुए 2001 में मिशन को रद्द कर दिया।
अंतरिक्ष विमान को कम ईंधन की जरुरत होती है और इसमें रॉकेट की आवश्यकता नहीं होती, जिससे ये अंतरिक्ष यात्रा के लिए सस्ता विकल्प बन सकते हैं।
एक सामान्य रॉकेट में कई चरण होते हैं, जिन्हें बनाना और इस्तेमाल करना महंगा होता है।