LOADING...
चंद्रमा पर चालक दल भेजने के लिए चीन ने 10 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन
चीन ने 10 अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन (प्रतीकात्मक तस्वीर: CNSA)

चंद्रमा पर चालक दल भेजने के लिए चीन ने 10 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन

Jun 19, 2024
06:05 pm

क्या है खबर?

चंद्रमा पर 2030 तक चालक दल भेजने के लिए चीन ने 10 अंतरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया है। चीन की मानव अंतरिक्ष उड़ान एजेंसी ने घोषणा की है कि 10 अंतरिक्ष यात्रियों के इस बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय (CMSEO) के अनुसार, नवीनतम बैच में 8 पायलट और 2 पेलोड विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्हें बीजिंग में चीन के अंतरिक्ष यात्री केंद्र (ACC) में लगभग 2 साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन

मिशन में शामिल होने के लिए आए थे 120 आवेदन

चाइना डेली के अनुसार, नए चयनित 10 लोगों को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कौशल से संबंधित 3 दौर के परीक्षणों के बाद 120 आवेदकों के समूह में से चुना गया है। पेलोड विशेषज्ञों को हांगकांग और मकाऊ से चुना गया है। शेष 8 चालक दल के सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) के प्रोटोकॉल में है। एजेंसी लॉन्च से एक दिन पहले ही अंतरिक्ष यात्रियों के पहचान की घोषणा करती है।

यात्री

किन क्षेत्रों में कार्यरत हैं चयनित अंतरिक्ष यात्री?

चीन द्वारा चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों के नवीनतम बैच में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के ग्राउंड फोर्स और नेवी विंग के पायलट शामिल हैं। चीन के इसे पहले चयनित सभी 39 अंतरिक्ष यात्री पूर्व वायु सेना पायलट थे। एजेंसी ने कहा है कि चयनित अंतरिक्ष यात्री उन लोगों में से हैं जो 2030 तक चंद्रमा पर कदम रख सकते हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर देश के मानवयुक्त मिशन को पूरा करने का काम सौंपा जाएगा।