Page Loader
इंस्टाग्राम पर कंटेंट भी नियंत्रित कर सकते हैं यूजर्स, जानिए कैसे
इंस्टाग्राम पर संवेदनशील या अभद्र कंटेंट को रोकने के तरीकें।

इंस्टाग्राम पर कंटेंट भी नियंत्रित कर सकते हैं यूजर्स, जानिए कैसे

Sep 05, 2022
01:30 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को फोटो और वीडियो शेयर करने की अनुमति देने के साथ ही मनोरंजन का प्रमुख माध्यम भी है। यूजर्स मनोरंजन के रूप में क्या देखना पसंद करेंगे, इंस्टाग्राम इसका भी ख्याल रखता है। इसके लिए यूजर्स को कंटेंट नियंत्रित करने की अनुमति दी जाती है। इससे परेशान करने वाले वीडियोज और पोस्ट यूजर्स की फीड में नजर नहीं आते हैं। आइये जानते हैं इंस्टाग्राम पर संवेदनशील या अभद्र कंटेंट कैसे रोका जा सकता है।

सुविधा

कंटेंट नियंत्रित करने के लिए क्या करें?

इंस्टाग्राम ने ट्विटर के माध्यम से अपने यूजर्स को जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम पर आप जो देखते हैं उस पर अधिक नियंत्रण रखने के लिए कुछ सुविधाएं दी गई है। क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में पोस्ट को देख सकते हैं। रिकमंडेड पोस्ट से ब्रेक ले सकते हैं। संवेदनशील कंटेंट को एडजस्ट कर सकते हैं। इन तीन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स को कंटेंट फीड पर अपनी पसंद का ही कंटेंट नजर आएगा।

ट्विटर पोस्ट

ये रहा इंस्टाग्राम का ट्वीट

#1

क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में देखें पोस्ट

सबसे पहले इंस्टग्राम ऐप को ओपन करें। अब ऊपर बाईं तरफ दिख रहे इंस्टाग्राम पर क्लिक करें। यहां पर यूजर्स को दो ऑप्शन- फॉलोइंग और फेवरेट्स मिलेंगे। इन ऑप्शन की मदद से आपके अकाउंट पर उन स्टोरी को दिखाया जाता है, जिन्हे ऑप फॉलो या फेवरेट के लिए चुनते हैं। अपने फेवरेट को चुनने के लिए ऐप के बाईं ओर दिख रहीं थ्री लाइन पर क्लिक करें। यहां पर क्लोज और फेवरेट पर्सन या पेज चुन सकते हैं।

#2

रिकमंडेड पोस्ट से ले सकते हैं ब्रेक

इंस्टाग्राम पर नापसंद वाले कंटेंट को फीड से हटाना आसान है। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स के लिए 'नॉट इंटरस्टेड' नाम का एक फीचर दिया है, जिसकी मदद से उस कंटेंट को हटाया जा सकता है। सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएं। उस पोस्ट को चुनें, जिसे आप देखना नहीं चाहते हैं। पोस्ट के बाईं ओर नीचे की तरफ दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करें। अब यहां पर नॉट इंटरस्टेड' पर क्लिक कर दें।

#3

संवेदनशील कंटेंट को एडजस्ट करने का तरीका

इंस्टाग्राम पर संवेदनशीनल कंटेंट को एडजस्ट करने के लिए तीन ऑप्शन उपलब्ध है, जिन्हे अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। इंस्टाग्राम ऐप पर दाईं ओर दिखे रहे थ्री लाइन पर क्लिक करें और सेटिंग पर जाएं। अब अकाउंट ऑप्शन पर जाएं। यहां पर कितनी संवेदनशील सामग्री देखनी है, उसके लिए तीन ऑप्शन- मोर, स्टैंडर्ड और लेस दिए गए हैं। इनमें से एक को चुनें। बता दें, नाबालिग यूजर्स के लिए मोर का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बता दें कि एक अरब से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम ऐप इस्तेमाल करते हैं और प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले हर पोस्ट में औसत 10 से ज्यादा हैशटैग्स लगाए जाते हैं। इसके अलावा यूजर्स ऐप पर रोजाना औसतन 53 मिनट का समय बिताते हैं।