
मोहित सूरी की 'सैयारा' के लिए रिलीज से पहले जोड़े गए आधी रात के शो
क्या है खबर?
अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान मोहित सूरी ने संभाली है। फिल्म में अहान की जोड़ी अनीत पड्डा के साथ बनी है। यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब 'सैयारा' ने इतिहास रच दिया है। आइए जानें आखिर फिल्म ने क्या कारनामा दिखाया है।
इतिहास
फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक
दरअसल, 'सैयारा' की रिलीज से पहले ही फिल्म के आधी रात के शो जोड़ दिए गए हैं। इस फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आमतौर पर किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आधी रात के शो जोड़े जाते हैं, लेकिन 'सैयारा' के लिए रिलीज से पहले ही शो जोड़ दिए गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
तरन आदर्श ने दी जानकारी
HISTORIC... MIDNIGHT SHOWS ADDED FOR 'SAIYAARA' – EVEN BEFORE RELEASE... The craze and demand for #Saiyaara are reaching unprecedented levels!
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 17, 2025
Typically, midnight shows [11:55 pm] are added *after* a film performs well at the #Boxoffice... But in a rare move, exhibitors across… pic.twitter.com/vgxfTNEn2B