ऑनलाइन ठगी में खाते से निकले पैसे पा सकते हैं वापस, यह तरीका अपनाएं
क्या है खबर?
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के चलते आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। जालसाज नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ रहे हैं।
इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित अन्य बैंक सतर्क रहने के लिए आगाह करती है।
इसके बाद आप ठगी के शिकार हो जाएं तो हम वह तरीका बता रहे हैं, जिससे आप पैसा वापस पा सकते हैं।
शिकायत
कहां करें शिकायत?
अगर, आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो ऐसी स्थिति में तुरंत इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसको लेकर आप RBI पोर्टल https://cms.rbi.org.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसमें आपसे कुछ जरूरी चीजें मांगी जाएगी, जिसे दर्ज करने के बाद आपको सारी जानकारी मिल जाएंगी। इसके अलावा आप नजदीकी थाने की साइबर अपराध सेल में भी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
जरूरी
इस बात का जरूर रखें ध्यान
पैसा वापस पाने के लिए ध्यान रखने वाली सबसे बेहद जरूरी बात यह है कि शिकायत घटना के बाद तत्काल कराना है।
अगर, आप 30 मिनट बाद ही इसकी शिकायत कर देते हैं तो पैसा वापस पाना आसान होता है।
जानकारों का मानना है साइबर अपराधी को आपकी बैकिंग जानकारी लेने के बाद ATM से पैसा निकालने में कम से कम 30 मिनट का समय लग जाता है। तुरंत कार्रवाई होने से आपका पैसा वापस आ सकता है।