NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल पे की मदद से अमेरिका से भारत भेज सकते हैं फंड्स, यह है तरीका
    अगली खबर
    गूगल पे की मदद से अमेरिका से भारत भेज सकते हैं फंड्स, यह है तरीका

    गूगल पे की मदद से अमेरिका से भारत भेज सकते हैं फंड्स, यह है तरीका

    लेखन प्राणेश तिवारी
    May 16, 2021
    09:35 pm

    क्या है खबर?

    गूगल ने पिछले साल नवंबर में अपनी गूगल पे ऐप के लिए अमेरिका में नया डिजाइन रोलआउट किया था।

    सर्च इंजन कंपनी की ओर से अमेरिका में रिलीज किया गया पेमेंट ऐप का वर्जन भारत और सिंगापुर में पहले से उपलब्ध था।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स को अमेरिका से भारत और सिंगापुर में फंड्स ट्रांसफर करने का विकल्प मिल गया है।

    आइए जानते हैं कि आप गूगल पे ऐप पर ऐसा कैसे कर सकते हैं।

    ब्लॉग

    गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में दी नए फीचर की जानकारी

    नया गूगल पे मनी ट्रांसफर फीचर वेस्टर्न यूनियन और वाइज के साथ हुए नए इंटीग्रेशन के बाद दिया गया है।

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि अमेरिका से केवल भारत और सिंगापुर में फंड्स ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

    कंपनी ने बताया, "इस साल के आखिर तक अमेरिका के गूगल प्ले यूजर्स 200 से ज्यादा देशों में वेस्टर्न यूनियन की मदद से और 80 से ज्यादा देशों में वाइज के साथ फंड्स ट्रांसफर कर पाएंगे।"

    चुनौती

    भारत से फंड भेजना अभी संभव नहीं

    नए अपडेट के बाद अमेरिका से यूजर्स दूसरे देशों में पैसे भेज सकेंगे लेकिन दूसरे देशों में अमेरिका के यूजर्स को पैसे भेजना अभी संभव नहीं है।

    दरअसल, अलग-अलग देशों में रहने वाले यूजर्स के लिए स्थानीय रेग्युलेशंस के चलते ऐसा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    अगर आप भारत में रहते हैं और आपके दोस्त या रिश्तेदार अमेरिका से पैसे भेजना चाहें तो वे गूगल पे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    तरीका

    फॉलो करने होंगे आसान स्टेप्स

    अमेरिका से फंड्स ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को प्ले स्टोर से गूगल पे ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।

    गूगल पे ऐप सेटअप करने के बाद यूजर को अपना बैंक अकाउंट ऐड करना होगा।

    इसके बाद होम स्क्रीन पर दिख रहे पे बटन पर टैप करने के बाद यूजर्स वेस्टर्न या वाइज में से चुन पाएंगे।

    पेमेंट प्रोसेस शुरू होने के बाद यूजर्स 500 डॉलर तक का ट्रांसफर कर पाएंगे।

    फायदा

    महामारी के दौर में मिलेगा फायदा

    गूगल की ओर से दिया गया नया फीचर कोरोना वायरस की सेकेंड वेव के दौर में यूजर्स की मदद करेगा।

    कई दूसरे देशों की सरकारें पहले ही भारत मदद भेज रही हैं और गूगल पे फीचर के साथ अमेरिका में रहने वाले लोग और NRI भारतीय नागरिकों और संगठनों को फंड्स भेज पाएंगे।

    यूजर्स पहले ही स्मार्टफोन से फंड्स सेंड और रिसीव करत रहे हैं और इंटरनेशनल ट्रांसफर का विकल्प इस प्रक्रिया को कहीं आसान बना देगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गूगल पे

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    अमेरिका

    चमगादड़ों में मामूली बदलाव के बाद इंसानों में आया था कोरोना वायरस- अध्ययन वैक्सीन समाचार
    अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत गोलीबारी की घटना
    बाइडन ने पुतिन को कहा "हत्यारा", रूस ने अमेरिका से वापस बुलाया अपना राजदूत रूस समाचार
    कोरोना: 2023 तक सामान्य नहीं हो पाएगा भारत में विदेशी पर्यटकों का आगमन- रिपोर्ट पर्यटन

    गूगल पे

    घर बैठे-बैठे पेटीएम और व्हाट्सऐप से ऐसे करें LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पेटीएम
    गूगल पे पर गेम खेलकर जीतें एक लाख रुपये तक का कैश और अन्य रिवॉर्ड गूगल प्ले स्टोर
    पुरानी गूगल पे ऐप से नहीं कर पाएंगे मनी ट्रांसफर, नहीं मिलेंगे कई फीचर्स गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025