NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल क्रोम ने यूजर्स को दी बड़े खतरे की चेतावनी, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
    अगली खबर
    गूगल क्रोम ने यूजर्स को दी बड़े खतरे की चेतावनी, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
    गूगल क्रोम ब्राउजर में बड़ी सुरक्षा खामी सामने आई है।

    गूगल क्रोम ने यूजर्स को दी बड़े खतरे की चेतावनी, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Sep 27, 2021
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम ने दो अरब से ज्यादा यूजर्स को ब्राउजर में मिले एक खतरे से जुड़ी चेतावनी दी है।

    इस खतरे के चलते लगभग क्रोम ब्राउजर यूजर्स को नुकसान पहुंचाया जा सकता था और हैक किया जा सकता था।

    गूगल ने खुद एक ब्लॉग पोस्ट में इस जीरो-डे वल्नरेबिलिटी का जिक्र किया है और बताया है कि यूजर्स इससे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

    यूजर्स से जल्द से जल्द ब्राउजर अपडेट करने को कहा गया है।

    चेतावनी

    गूगल ने ब्लॉग में दी खामी की जानकारी

    गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "हमने इससे पहले भी एक जीरो-डे एक्सप्लॉयट की जानकारी दी थी, जिसका नाम CVE-2021-30563 सामने आया था।"

    ब्लॉग में गूगल ने लिखा, "गूगल को CVE-2021-37973 एक्सप्लॉयट की मौजूदगी का पता है।"

    इस खामी के चलते साइबर क्रिमिनल्स को करीब 2.6 अरब यूजरबेस वाले गूगल क्रोम ब्राउजर में सेंध लगाने का मौका मिल सकता था।

    कंपनी ने इसका फिक्स और पैच रिलीज कर दिया है, जिससे यूजर्स को ऐसे खतरे से बचाया जा सके।

    खतरा

    कंपनी ने सिक्योरिटी रिसर्चर्स को दिया धन्यवाद

    गूगल ने अपने ब्लॉग में थ्रेट रैंकिंग भी शेयर की और लिखा, "हाई CVE-2021-37973 : यूज आफ्टर फ्री इन पोर्टल्स खामी को गूगल TAG के क्लीमेंट लिसीन ने सेरगेई ग्लाजुनोव के साथ मिलकर 21 सितंबर, 2021 को रिपोर्ट किया और ये दोनों गूगल प्रोजेक्ट जीरो से जुड़े हैं।"

    कंपनी ने लिखा, "हम साथ काम करने वाले सभी सिक्योरिटी रिसर्चर्स को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जो डिवेलपमेंट साइकल के अलावा स्टेबल चैनल तक पहुंचकर बग्स की जानकारी देते हैं।"

    सलाह

    यूजर्स को दी गई क्रोम ब्राउजर अपडेट करने की सलाह

    कंपनी ने बताया है कि क्रोम ब्राउजर में मौजूद हैक का पता किसी थर्ड पार्टी ने नहीं बल्कि खुद गूगल के कर्मचारियों ने लगाया है।

    इसके अलावा यूजर्स को उनका गूगल क्रोम ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है और जल्द से जल्द ऐसा करना बेहतर होगा।

    गूगल क्रोम में अपने आप लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल हो जाते हैं, फिर भी आप सेटिंग्स में जाकर क्रॉसचेक कर सकते हैं कि आपका ब्राउजर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है या नहीं।

    तरीका

    ऐसे चेक करें गूगल क्रोम ब्राउजर वर्जन

    गूगल क्रोम ब्राउजर के तौर पर आप सुरक्षित हैं या नहीं, यह जानने के लिए ब्राउजर की सेटिंग्स में जाएं।

    इसके बाद 'हेल्प' और 'अबाउट क्रोम ब्राउजर' में जाना होगा। यहां आप अपने डिवाइस में इंस्टॉल गूगल क्रोम वर्जन देख पाएंगे।

    गूगल क्रोम वर्जन 94.0.4606.61 और इसके बाद के वर्जन वाले यूजर्स सामने आए खतरे से सुरक्षित हैं।

    ऐसा ना होने पर ब्राउजर अपडेट करें और सिस्टम रीस्टार्ट कर दें।

    सावधानी

    खामी से जुड़ी पूरी जानकारी अभी नहीं

    गूगल ने यूजर्स को बताया है कि सामने आई नई खामी के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं शेयर की गई है।

    कंपनी ने कहा, "सभी बग डीटेल्स का ऐक्सेस तब तक नहीं दिया जाएगा, जब तक लगभग सभी यूजर्स इसके फिक्स के साथ अपग्रेड नहीं हो जाते।"

    दरअसल, गूगल चाहती है कि बग के चलते यूजर्स को नुकसान ना पहुंचे और अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी देना साइबर क्रिमिनल्स की मदद करने जैसा हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    इंटरनेट
    साइबर अपराध
    गूगल क्रोम

    ताज़ा खबरें

    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी
    सोने की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई बढ़त, क्या है इस तेजी की वजह?  सोना-चांदी की कीमतें
    तमिल निर्देशक विक्रम सुगुमारन नहीं रहे, बस में सफर करते हुए पड़ा दिल का दौरा  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    गूगल

    यूट्यूब वीडियोज में नहीं देखना चाहते ऐड तो आया नया 'प्रीमियम लाइट' प्लान यूट्यूब
    गूगल क्रोम ब्राउजर भेज रहा है सिक्योरिटी नोटिफिकेशंस, जानें क्या है इसका मतलब इंटरनेट
    गूगल मीट में एकसाथ बना पाएंगे 25 को-होस्ट, मिला लिमिट स्क्रीन शेयरिंग विकल्प वीडियो कालिंग
    जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 12 अपडेट, देखें नए फीचर्स और डिवाइसेज की लिस्ट एंड्रॉयड

    इंटरनेट

    स्क्रीन शेयरिंग के दौरान नहीं दिखेंगे नोटिफिकेशंस, गूगल क्रोम का नया फीचर गूगल
    हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा पर लगाई रोक हरियाणा
    पुराने एज ब्राउजर की छुट्टी करेगी माइक्रोसॉफ्ट, मिलेगा विंडोज 10 अपडेट माइक्रोसॉफ्ट
    नए साल के 40 से भी कम दिनों में 10 बार बंद हो चुका इंटरनेट भारत की खबरें

    साइबर अपराध

    बड़े रोजगार रैकेट का पर्दाफाश, 1 लाख लोगों से ठगे 28 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    #ValentinesDay: ऑनलाइन प्यार के चक्कर में अमेरिकियों ने गंवाए 14.3 करोड़ डॉलर क्रेडिट कार्ड
    रिफंड अमाउंट पाने के लिए महिला ने किया फोन, लग गई 75 हजार की चपत मुंबई
    फर्जी सिमकार्ड के सहारे व्यापारी को लगाई 3.3 करोड़ की चपत, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मुंबई

    गूगल क्रोम

    अगर आपका पासवर्ड लीक हो गए तो गूगल क्रोम करेगा अलर्ट गूगल
    गूगल क्रोम पर सेव पासवर्ड को देखने और डिलीट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स एंड्रॉयड
    अकाउंट को हैकर से बचाने के लिए गूगल क्रोम की मदद से बनाएं मजबूत पासवर्ड गूगल
    गूगल क्रोम के इन उपयोगी फीचर्स से अपने काम को बनाएं आसान, ऐसे करें इस्तेमाल गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025