Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल पे ऐप में आया बिल स्प्लिट करने का फीचर, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
टेक्नोलॉजी

गूगल पे ऐप में आया बिल स्प्लिट करने का फीचर, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

गूगल पे ऐप में आया बिल स्प्लिट करने का फीचर, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
लेखन प्राणेश तिवारी
Dec 24, 2021, 11:42 am 3 मिनट में पढ़ें
गूगल पे ऐप में आया बिल स्प्लिट करने का फीचर, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
गूगल पे में नया स्प्लिट बिल फीचर शामिल किया गया है।

गूगल पे भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय UPI आधारित पेमेंट ऐप है। इसकी ओर से स्प्लिटवाइज ऐप जैसा नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है, जिसे स्प्लिट बिल नाम दिया गया है। कंपनी ने पिछले महीने 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में इस फीचर से जुड़ी जानकारी दी थी और अब इसे लेटेस्ट अपडेट का हिस्सा बनाया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों के साथ बिल को बराबर हिस्सों में बांट सकेंगे और मिलकर भुगतान कर पाएंगे।

फीचर
ऐसे काम करेगा स्प्लिट बिल फीचर

गूगल फैमिली की पेमेंट ऐप में मिलने वाले फीचर के साथ खर्च मैनेज करना आसान हो जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने दोस्तों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ खर्च बांट पाएंगे और सभी को उनके हिस्से का भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए, किसी यात्रा का कुल खर्च ऐप में लिखने के बाद यूजर्स ऐड किए जा सकेंगे और यह खर्च सभी में बराबर बांट दिया जाएगा। यह फीचर गूगल पे के लेटेस्ट वर्जन में मिल रहा है।

तरीका
ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे स्प्लिट बिल फीचर

गूगल पे ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद ओपेन करें। अब न्यू पेमेंट विकल्प पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे न्यू ग्रुप ऑप्शन पर टैप करें। यहां आप एक या ज्यादा कॉन्टैक्ट्स को ऐड कर ग्रुप बना सकेंगे। ग्रुप में कुल खर्च लिखते ही यह सभी मेंबर्स के बीच बराबर बांट दिया जाएगा। आप चाहें तो फाइनल बिल और किसी मेंबर के हिस्से में आए खर्च में बदलाव भी कर पाएंगे।

फायदा
नहीं होगी किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत

ऐप को नया फीचर मिलने के बाद यूजर्स को बिल मैनेज करने के लिए अलग से कोई ऐप नहीं इस्तेमाल करनी होगी। अभी स्प्लिटवाइज जैसी ऐप्स का इस्तेमाल किसी यात्रा या पार्टी का खर्च मैनेज करने के लिए किया जाता है। ऐसी ऐप्स में भी यूजर्स ग्रुप बना सकते हैं और ग्रुप का हिस्सा बनने वाले मेंबर्स अपनी ओर से किया गया खर्च लिख देते हैं। आखिर में दिखाया जाता है कि किसे कितने रुपये का भुगतान करना है।

हिंग्लिश
गूगल पे को जल्द मिलेगा हिंग्लिश भाषा का सपोर्ट

'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में कंपनी ने बताया था कि इसकी पेमेंट ऐप में जल्द नए फीचर्स रोलआउट किए जाएंगे। गूगल पे को नया अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को लैंग्वेज सेटिंग्स में जाकर 'हिंग्लिश' चुनने का विकल्प मिलेगा। अगले साल की शुरुआत में यह फीचर रोलआउट हो सकता है और बाद में इसे दूसरी गूगल ऐप्स का हिस्सा भी बनाया जाएगा। भारत में बोल-चाल की आम भाषा हिंग्लिश है, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों से मिलकर बनी है।

फेसबुक
फेसबुक मेसेंजर ऐप में भी स्प्लिट पेमेंट्स फीचर

लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप फेसबुक मेसेंजर को भी जल्द नया स्प्लिट पेमेंट्स फीचर मिलने वाला है। मेसेंजर का स्प्लिट पेमेंट्स फीचर अभी बीटा फेज में है और केवल अमेरिका में फेसबुक मेसेंजर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए इसे शायद ही रोलआउट किया जाए क्योंकि यहां केवल व्हाट्सऐप पेमेंट रोलआउट की अनुमति कंपनी को मिली है। वहीं, दूसरे देशों में मर्चेंट्स के साथ फेसबुक पेमेंट्स भी किया जा सकता है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

साल 2015 में आई गूगल की पेमेंट ऐप का नाम पहले एंड्रॉयड पे था, जिसे बाद में गूगल पे (GPay) कर दिया गया। भारत में इस ऐप के सबसे ज्यादा (करीब 38 प्रतिशत) यूजर्स बेंगलुरू में हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्राणेश तिवारी
प्राणेश तिवारी
Twitter
अपनी जिंदगी की कहानी खुद लिखने की चाहत और पत्रकार बनने की ज़िद, उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी से पहले लखनऊ ले गई और फिर IIMC, दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए लेखन और गैजेट्स से प्यार। बेहतर कल की उम्मीद में खुद को तलाशता खुराफाती पत्रकार।
ताज़ा खबरें
गूगल
गूगल ऐप्स
UPI
पेमेंट ऐप
गूगल पे
ताज़ा खबरें
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
इंग्लैंड की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट
इंग्लैंड की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट खेलकूद
इलेक्ट्रिक वाहन में कौन से पार्ट्स होते हैं जरूरी और ये कैसे काम करते हैं?
इलेक्ट्रिक वाहन में कौन से पार्ट्स होते हैं जरूरी और ये कैसे काम करते हैं? ऑटो
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला देश
'शिवलिंग' पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस
'शिवलिंग' पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस देश
गूगल
प्ले स्टोर से करीब नौ लाख ऐप्स हटाने जा रही है गूगल, ऐपल भी करेगी सुधार
प्ले स्टोर से करीब नौ लाख ऐप्स हटाने जा रही है गूगल, ऐपल भी करेगी सुधार टेक्नोलॉजी
चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा
चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा टेक्नोलॉजी
एंड्रॉयड ऑटो के लिए कई फीचर्स लाई गूगल, नए UI के साथ मिला स्प्लिट-स्क्रीन मोड
एंड्रॉयड ऑटो के लिए कई फीचर्स लाई गूगल, नए UI के साथ मिला स्प्लिट-स्क्रीन मोड टेक्नोलॉजी
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका टेक्नोलॉजी
गूगल I/O 2022: इवेंट में दिखी गूगल वॉलेट की झलक, जल्द होगा लॉन्च
गूगल I/O 2022: इवेंट में दिखी गूगल वॉलेट की झलक, जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी
और खबरें
गूगल ऐप्स
गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a, पिक्सल वॉच, एंड्रॉयड 13 और नए फीचर्स, क्या खास लाई कंपनी?
गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a, पिक्सल वॉच, एंड्रॉयड 13 और नए फीचर्स, क्या खास लाई कंपनी? टेक्नोलॉजी
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बुरी खबर! सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स बैन करने जा रही है गूगल
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बुरी खबर! सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स बैन करने जा रही है गूगल टेक्नोलॉजी
पहले कभी लीक हुआ है आपका पासवर्ड? अपने आप बदल देगा गूगल असिस्टेंट
पहले कभी लीक हुआ है आपका पासवर्ड? अपने आप बदल देगा गूगल असिस्टेंट टेक्नोलॉजी
बिना इंटरनेट कर सकेंगे गूगल मैप का इस्तेमाल, ये रहा आसान तरीका
बिना इंटरनेट कर सकेंगे गूगल मैप का इस्तेमाल, ये रहा आसान तरीका टेक्नोलॉजी
यूट्यूब गो ऐप बंद कर रही है गूगल, मेन यूट्यूब ऐप पर होगा पूरा फोकस
यूट्यूब गो ऐप बंद कर रही है गूगल, मेन यूट्यूब ऐप पर होगा पूरा फोकस टेक्नोलॉजी
और खबरें
UPI
होटल-फ्लाइंग बुकिंग से शॉपिंग और पेमेंट तक, ऐसे इस्तेमाल करें टाटा निउ ऐप
होटल-फ्लाइंग बुकिंग से शॉपिंग और पेमेंट तक, ऐसे इस्तेमाल करें टाटा निउ ऐप टेक्नोलॉजी
UPI एक्टिवेट करना हुआ आसान, डेबिट कार्ड की जगह कर सकेंगे आधार का इस्तेमाल
UPI एक्टिवेट करना हुआ आसान, डेबिट कार्ड की जगह कर सकेंगे आधार का इस्तेमाल बिज़नेस
RBI ने शुरू की 123PAY UPI सेवा, 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को मिलेगा फायदा
RBI ने शुरू की 123PAY UPI सेवा, 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को मिलेगा फायदा टेक्नोलॉजी
जियो यूजर्स को मिला UPI ऑटोपे फीचर, 'माय जियो' ऐप से कर पाएंगे भुगतान
जियो यूजर्स को मिला UPI ऑटोपे फीचर, 'माय जियो' ऐप से कर पाएंगे भुगतान टेक्नोलॉजी
एक पेमेंट ऐप पर कितनी UPI ID बनाई जा सकती हैं, क्या है तरीका?
एक पेमेंट ऐप पर कितनी UPI ID बनाई जा सकती हैं, क्या है तरीका? बिज़नेस
और खबरें
पेमेंट ऐप
टाटा निउ 'सुपर ऐप' इस सप्ताह होगी लॉन्च, मिलेगा ऑफर्स का फायदा और पेमेंट्स सपोर्ट
टाटा निउ 'सुपर ऐप' इस सप्ताह होगी लॉन्च, मिलेगा ऑफर्स का फायदा और पेमेंट्स सपोर्ट टेक्नोलॉजी
एक टैप से किया जा सकेगा UPI भुगतान, गूगल पे यूजर्स को मिला नया फीचर
एक टैप से किया जा सकेगा UPI भुगतान, गूगल पे यूजर्स को मिला नया फीचर टेक्नोलॉजी
पेटीएम ऐप में बनाएं यूनीक हेल्थ ID, एकसाथ देखें अपने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स
पेटीएम ऐप में बनाएं यूनीक हेल्थ ID, एकसाथ देखें अपने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स टेक्नोलॉजी
फेक पेटीएम ऐप के जरिए चोरी हो रहे पैसे, खुद को ऐसे फ्रॉड्स से रखें सुरक्षित
फेक पेटीएम ऐप के जरिए चोरी हो रहे पैसे, खुद को ऐसे फ्रॉड्स से रखें सुरक्षित टेक्नोलॉजी
बिना इंटरनेट के पैसे कैसे ट्रांसफर करें? जानिए अब तक का सबसे आसान तरीका
बिना इंटरनेट के पैसे कैसे ट्रांसफर करें? जानिए अब तक का सबसे आसान तरीका बिज़नेस
और खबरें
गूगल पे
गूगल पे दे रहा एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, जानें सब कुछ
गूगल पे दे रहा एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, जानें सब कुछ बिज़नेस
ब्लॉकचेन पर काम कर रही है गूगल, क्रिप्टो वॉलेट की जगह ले सकती है गूगल पे
ब्लॉकचेन पर काम कर रही है गूगल, क्रिप्टो वॉलेट की जगह ले सकती है गूगल पे टेक्नोलॉजी
गूगल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी हटाने का सबसे आसान तरीका
गूगल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी हटाने का सबसे आसान तरीका बिज़नेस
अब गूगल पे से भी खरीद-बेच सकते हैं सोना, यहां समझें पूरी प्रक्रिया
अब गूगल पे से भी खरीद-बेच सकते हैं सोना, यहां समझें पूरी प्रक्रिया बिज़नेस
गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत
गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत टेक्नोलॉजी
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022