NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट
    अगली खबर
    आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट
    गूगल ने 'इंडिया की उड़ान' नाम का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।

    आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Aug 06, 2022
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और सर्च इंजन कंपनी गूगल भी इसका हिस्सा बनी है।

    सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक ऑनलाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसमें आर्टिस्टिक इलस्ट्रेशंस की मदद से भारत की कहानी बताई गई है।

    इस प्रोजेक्ट को 'इंडिया की उड़ान' नाम दिया गया है और इस प्रोजेक्ट की थीम को पिछले 75 साल में भारत के कभी ना टूटने वाले हौसले से जोड़ा गया है।

    घोषणा

    संस्कृति मंत्रालय के साथ गूगल का कोलैबरेशन

    केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।

    गूगल ने संस्कृति मंत्रालय के साथ कोलैबरेशन की घोषणा करते हुए कहा, "प्रोजेक्ट का मकसद लोगों तक ऑनलाइन कंटेंट पहुंचाना और उन्हें साल 1947 से अब तक हुए बदलाव की जानकारी देना है। इस तरह कंपनी भारत सरकार के 'आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम' का हिस्सा बन रही है।"

    डूडल

    डूडल4गूगल कॉन्टेस्ट के लिए खास थीम

    गूगल ने साल 2022 के डूडल4गूगल कॉन्टेस्ट की घोषणा की है, जिसकी थीम 'अगले 25 साल में मेरा भारत...' रखी गई है।

    इसके लिए क्लास एक से लेकर 10 तक के स्टूडेंट्स अपनी एंट्रीज भेज सकते हैं।

    कंपनी ने कहा, "इस साल डूडल4गूगल प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चे का आर्टवर्क 14 नवंबर को गूगल होमपेज पर दिखाया जाएगा और उसे पांच लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरशिप मिलेगी। उसके स्कूल या नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन को दो लाख रुपये का टेक्नोलॉजी पैकेज दिया जाएगा।"

    बयान

    'हर घर तिरंगा' पर खास डूडस बनाने की मांग

    केंद्रीय मंत्री ने गूगल की टीम से 'हर घर तिरंगा' पर खास डूडल बनाने को कहा, जिससे कर्मचारियों और दूसरे यूजर्स को इस अभियान में हिस्सा लेने की प्रेरणा मिले।

    अपने भाषण में उन्होंने कहा कि गूगल संस्कृति मंत्रालय की मदद से 3,000 से ज्यादा केंद्र-संरक्षित स्मारकों की डिजिटल मैपिंग कर सकती है, जिससे उनकी बेहतर निगरानी हो सके और अतिक्रमण पर लगाम लगे।

    उनका मानना है कि इस तरह भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

    बदलाव

    गूगल के कई प्रोडक्ट्स में दिखेगी भारत की झलक

    आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा है कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इसके अलग-अलग प्रोडक्ट्स में खास प्रोजेक्ट से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

    इनके साथ भारत के लाखों यूजर्स को उनके लिए खास तौर पर तैयार किया गया कंटेंट दिखाया जाएगा और भारत की झलक दिखेगी।

    कंपनी ने इसके लिए कई आर्टिस्ट्स के साथ पार्टनरशिप की है, जिनके इलस्ट्रेशंस और आर्टवर्क को 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया गया है।

    प्रोजेक्ट

    गूगल आर्ट्स और कल्चर वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रोजेक्ट

    इंडिया की उड़ान प्रोजेक्ट ऑनलाइन कलेक्शन का फायदा यूजर्स को गूगल आर्ट्स एंड कल्चर वेबसाइट पर मिलेगा।

    अंग्रेजी और हिंदी में पब्लिश किए गए इस प्रोजेक्ट में 120 से ज्यादा इलस्ट्रेशंस के साथ 21 कहानियां बताई गई हैं, जिन्हें 10 आर्टिस्ट्स ने तैयार किया है।

    साथ ही पर्यटन मंत्रालय, म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी, हेरिटेज डायरेक्टरेट ऑफ द इंडियन रेलवेज, दस्तकारी हाट समिति और एकेडमी ऑफ साइंसेज की प्रदर्शनियां भी इसपर दिखाई गई हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ने भारत में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। यह भारत के 100 से ज्यादा पार्टनर्स के साथ काम करते हुए पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और कला से परिचित कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    गूगल
    भारत सरकार
    गूगल समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस: जानिए 15 अगस्त की आजादी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य लाइफस्टाइल
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान, जानिये कैसे काम करेगी योजना स्वास्थ्य
    अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई
    स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया आश्वासन, कहा- कोरोना का खात्मा होने तक नहीं खुलेंगे स्कूल दिल्ली

    गूगल

    गूगल मैप्स में आया नया फीचर, मिलेगी एयर क्वालिटी की जानकारी गूगल मैप
    एक साल तक यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री, चुनिंदा यूजर्स के लिए ऑफर यूट्यूब
    लैंगिक भेदभाव का मामला, गूगल ने महिला कर्मचारियों को किया 922 करोड़ रुपये का भुगतान गूगल समाचार
    इंजीनियर ने किया AI बॉट का 'इंसान की तरह व्यवहार' करने का दावा, गूगल ने निकाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारत सरकार

    यूक्रेन-रूस युद्ध: सुमी से नहीं निकल पाए भारतीय छात्र, सुरक्षित रास्ता नहीं बन पाया यूक्रेन
    यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ रहा तमिलनाडु का छात्र, इसको लेकर क्या है भारतीय कानून? तमिलनाडु
    रूस-यूक्रेन युद्ध: सुमी में फंसे सभी 694 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला- सरकार नरेंद्र मोदी
    मिसाइल घटना: पाकिस्तान ने की संयुक्त जांच की मांग, भारत पर उठाए कई सवाल पाकिस्तान समाचार

    गूगल समाचार

    गूगल को भरना पड़ सकता है अरबों रुपये का जुर्माना, जानिए वजह गूगल
    क्रोम में जल्द मिलेंगे नए गूगल लेंस फीचर्स, कॉपी-पेस्ट और ट्रांसलेट कर पाएंगे इमेज टेक्स्ट गूगल
    बिना इंटरनेट कर सकेंगे गूगल मैप का इस्तेमाल, ये रहा आसान तरीका गूगल मैप
    गूगल I/O 2022: इवेंट में दिखी गूगल वॉलेट की झलक, जल्द होगा लॉन्च गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025