Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आईफोन
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
ऐपल
वीवो मोबाइल
मोटोरोला मोबाइल
स्मार्टफोन लीक
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी
टेक्नोलॉजी

अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी

अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी
लेखन प्रमोद कुमार
Aug 15, 2020, 01:38 pm 3 मिनट में पढ़ें
अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी

देश का हर गांव अगले तीन सालों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। उनके इस ऐलान को डिजिटल भारत अभियान के लिए एक बड़े मौके के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़े ऐलान किए, जिनमें से यह भी एक था। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

संबोधन
देश के विकास के लिए टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण- प्रधानमंत्री मोदी

देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के विकास और हर भारतीय नागरिक को जोड़ने के लिए टेक्नोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम करते हुए अगले 1,000 दिनों में देश के छह लाख गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। एक बार इससे जुड़ने के बाद देश के सभी गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रोजगार से लेकर जागरुकता आदि के मामले में तस्वीर बदलने वाली होगी।

जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारा मकसद हर गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। अगले 1,000 दिनों में इस लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। अगले 1,000 दिनों में देश का हर गांव ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ा होगा।"

कनेक्टिविटी
लक्षद्वीप तक पहुंचेगा ऑप्टिकल फाइबर

देश के बाकी गांवों के साथ-साथ द्वीप समूह लक्षद्वीप भी अगले 1,000 दिनों में सबमरीन-बेस्ड ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे लक्षद्वीप के लोग भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकेंगे। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई और अंडमान निकोबार के समुद्र के नीचे से कनेक्टिविटी की शुरुआत की थी। इससे द्वीप समूह में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।

ऑप्टिकल फाइबर
1.5 लाख गांव पहले ही जुड़ चुके

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले पांच सालों में बड़ी संख्या में देश के गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क पहुंच गया है। उन्होंने कहा, "2014 से पहले देश में केवल पांच दर्जन (60) पंचायतें ही ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी हुई थी। बीते पांच सालों में 1.5 लाख से ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया गया है।" बता दें कि ऑप्टिकल फाइबर एक पतली तार होती है, जिसमें लाइट का उपयोग कर तेजी से डाटा ट्रांसफर किया जाता है।

देश के नाम संबोधन
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का भी किया गया ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का भी ऐलान किया है। इसमें तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नागरिकों को हेल्थ आईडी दी जाएगी। इनमें उनके इलाज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां होंगी। इसके अलावा उन्होंने एक नई साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी को भी जल्द लॉन्च करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत सावधानी से साइबर हमलों का सामना कर रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
चेन्नई
अंडमान और निकोबार
ताज़ा खबरें
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट राजनीति
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग देश
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू करियर
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट टेक्नोलॉजी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
चेन्नई
तमिलनाडु: अमेरिका से लौटे दंपति की नौकर ने की हत्या, 5 करोड़ के गहने चुराए
तमिलनाडु: अमेरिका से लौटे दंपति की नौकर ने की हत्या, 5 करोड़ के गहने चुराए देश
भारत में 3 महीने बाद फिर 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?
भारत में 3 महीने बाद फिर 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने? देश
CBI ने हेराफेरी को लेकर NSE के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया
CBI ने हेराफेरी को लेकर NSE के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया बिज़नेस
चेन्नई जाएं तो इन चीजों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा
चेन्नई जाएं तो इन चीजों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा लाइफस्टाइल
दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?
दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने? देश
और खबरें
अंडमान और निकोबार
वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर
वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर लाइफस्टाइल
अंडमान: कोरोना की चपेट में आई दुर्लभ जनजाति, अब तक 10 लोग संक्रमित
अंडमान: कोरोना की चपेट में आई दुर्लभ जनजाति, अब तक 10 लोग संक्रमित देश
अंडमान निकोबार में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, राष्ट्रीय औसत से तीन गुना पहुंची पॉजीटिविटी रेट
अंडमान निकोबार में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, राष्ट्रीय औसत से तीन गुना पहुंची पॉजीटिविटी रेट देश
नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत
नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत लाइफस्टाइल
भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख
भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022