Page Loader
भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक को मिली मंजूरी, लॉन्च के बाद कितनी होगी इंटरनेट स्पीड?
भारत में स्टारलिंक को मिली मंजूरी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक को मिली मंजूरी, लॉन्च के बाद कितनी होगी इंटरनेट स्पीड?

May 08, 2025
10:54 am

क्या है खबर?

एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी सैटलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू कर सकती है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने मस्क की कंपनी को देश में इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है और इसके लिए दूरसंचार विभाग ने आशय पत्र (LoI) जारी किया है। हालांकि, कंपनी को अंतिम लाइसेंस अभी नहीं मिला है, जो सभी शर्तें पूरी करने के बाद मिलेगा।

 साझेदारी 

भारतीय कंपनियों से हुए साझेदारी के समझौते 

स्टारलिंक ने भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इन कंपनियों के जरिए स्टारलिंक की सेवाएं स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों को मिलेंगी। यह सेवा उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाने में मदद करेगी, जहां केबल इंटरनेट नहीं पहुंच पाता। भारत सरकार ने अमेरिका से व्यापारिक रिश्तों को बढ़ावा देने के नजरिए से भी स्टारलिंक को मंजूरी दी है। इससे देश को तकनीकी और आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है।

स्पीड 

भारत में स्टारलिंक की संभावित स्पीड 

भारत में लॉन्च के बाद स्टारलिंक यूजर्स को 25Mbps से 220Mbps के बीच डाउनलोड स्पीड और 5 से 20Mbps तक अपलोड स्पीड मिल सकती है। इसमें डाटा पहुंचने और लौटने में 25 से 50 मिलीसेकंड का समय लग सकता है। यह बहुत तेज माना जाता है और इससे वीडियो कॉल, ऑनलाइन गेम और फिल्में देखने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह सेवा खासकर दूर-दराज के इलाकों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।